Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News : बिहार के समस्तीपुर में डबल मर्डर से सनसनी,प्रभात चौधरी समेत दो की हत्या, इलाके में दहशत

Bihar News : बिहार के समस्तीपुर में डबल मर्डर से सनसनी,प्रभात चौधरी समेत दो की हत्या, इलाके में दहशत

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर गांव में देर रात अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर शराब कारोबारी प्रभात चौधरी और उसके साथी सन्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इधर घटना की सूचना मिलते ही चकमेहसी थानाध्यक्ष के साथ समस्तीपुर पुलिस के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। पुलिस घटना स्थल से तीन लोडेड मैग्जीन और गोली बरामद किया है।

मृतक प्रभात चौधरी चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर गांव का रहने वाला है वही सन्नी कुमार बेलसंडी गाँव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि दोनों युवक गांव के पास सुनसान स्थान पर मौजूद थे, तभी घात लगाए अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ एक ड्राइवर भी था जो जान बचाकर भाग गया। प्रभात चौधरी को दर्जनभर से ज्यादा सिर में गोली लगी है। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक, मृतक प्रभात चौधरी पर शराब तस्करी, और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।  वर्ष 2023 में भी न्यायालय में पेशी के दौरान न्यायालय परिसर में उसपर फायरिंग की गई थी जिसमें गोली उसके जांघ में लगी थी साथ ही उसके साथ एक अन्य को भी हाथ में गोली लगी थी। तत्कालीन एसपी विनय तिवारी ने उस समय दो थाना अध्यक्ष को सस्पेंड किया था। बताया जा रहा है कि इसके पीछे शराब कारोबार में पैसों के लेन-देन और वर्चस्व की लड़ाई को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है।

Also read: Bihar News: बिहार के भागलपुर में बिल्डर के ऑफिस में खूनी खेल, प्यार, तकरार और फिर गला रेतकर उतारा मौत के घाट

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

घटना के संबंध में मृतक प्रभात के पिता संजय कुमार चौधरी का बताना है कि वह फोन पर किसी के बुलावे पर शाम करीब सात बजे घर से निकला है। बाद में उन्हें जानकारी मिली कि नामापुर में प्रभात और उसके एक साथी की गोली मार कर हत्या कर दी गई है।  मृतक के पिता का आरोप है की कोर्ट परिसर में उसके ऊपर हुए जानलेवा हमला में पुलिस की भूमिका संदिग्ध थी। हालांकि इस मामले में दो पुलिस कर्मी निलंबित भी हुए थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में स्वाइन फ्लू की दस्तक! NCR में सैकड़ों केस के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Haryana News: हरियाणा में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। एनसीआर क्षेत्र में स्वाइन फ्लू के सैकड़ों मामले सामने आने की खबरों के बाद स्वास्थ्य विभाग बढ़ते खतरे को देखते हुए सिरसा स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह सतर्क हो गया है और संभावित मरीजों के इलाज व बचाव के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

हिमाचल में भारी बारिश से सड़क पर गिरा पहाड़ का हिस्सा, 125 सड़कें प्रभावित; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मंगलवार को भारी बारिश के बीच बड़ा भूस्खलन हुआ। भरमौर के कोडला उरई सड़क मार्ग पर अचानक पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गिरा।

पटना में CM आवास की ओर शिक्षक अभ्यर्थियों का मार्च, जेपी गोलंबर पर पुलिस ने रोका

पटना में मंगलवार को शिक्षक अभ्यर्थियों और छात्रों का मार्च शुरू हो गया। बड़ी संख्या में छात्र मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए सड़क पर उतरे हैं। छात्रों ने पहले ही ऐलान किया था कि वे मार्च करते हुए मुख्यमंत्री आवास तक जाएंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast