Search KhabarFast

Press ESC to close

मोबाइल यूजर्स को झटका! इतने महंगे हो सकते हैं रिचार्ज प्लान, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

मोबाइल यूजर्स को झटका! इतने महंगे हो सकते हैं रिचार्ज प्लान, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Mobile Recharge Plans: देश के करोड़ों मोबाइल फोन यूजर्स को आने वाले महीनों में झटका लग सकता है। टेलीकॉम कंपनियां अपना टैरिफ 12 से 15 फीसदी तक बढ़ा सकती हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, टेलीकॉम ऑपरेटर्स अपना एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर बढ़ाने की कोशिश कर रही है। जिसका असर आम मोबाइल फोन यूजर्स पर पड़ने वाला है। सेंट्रम इंस्टीट्यूशन रिसर्च फर्म ने अपनी नई प्रिव्यू रिपोर्ट में आंकलन किया है।

जुलाई 2024 में बढ़ा था टैरिफ

टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने जुलाई 2024 में आखिरी बार अपना टैरिफ बढ़ाया था। तीनों टेलीकॉम ऑपरेटर्स Airtel, Jio और Vodafone Idea ने 2024 में टैरिफ में बढ़ोतरी की थी। इसकी वजह से मोबाइल टैरिफ 25 फीसदी तक बढ़ गया था। करीब दो साल के बाद टेलीकॉम कंपनियां एक बार फिर से मोबाइल यूजर्स को झटका देने की तैयारी कर रही है। हालांकि, टेलीकॉम कंपनियों की तरफ से इसे लेकर फिलहाल कोई बयान नहीं दिया है।  

Also read: Delhi News: दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा, इस दिन से मिलेंगे महिलाओं को 2500 रुपए

12 से 15 फीसदी तक महंगे हो सकते हैं प्लान

रिपोर्ट में दावा किया है कि अगले 3 से 4 महीने में टेलीकॉम कंपनियां12 से 15 प्रतिशत तक टैरिफ हाइक करने वाले हैं। इसमें टेलीकॉम सेक्टर के फाइनेंशियल परफॉर्मेंस पर पूरा फोकस किया गया है। इसमें तीनों निजी कंपनियां 1 से 1.5 प्रतिशत तक क्वार्टरली एआरपीयू एक्सपेंड करने की तैयारी में है। खास तौर पर 2G यूजर्स के 4G और 5G में आनेकी वजह से रेवेन्यू भी बढ़ने की उम्मीद है।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 25 August 2026: 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 25 August 2026: देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग आईएमडी ने 25 अगस्त को कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

ब्राजील कैसे बना चीनी का सबसे बड़ा बाजार, 150 देशों में होती है सप्लाई; भारत कितने नंबर पर

Sugar Production:देशभर में बढ़ती चीनी की कीमत ने लोगों को हैरान कर दिया है। लगभग पिछले कुछ महीनों में चीनी के दाम 24 फीसदी बढ़ गए है। कई जगहों पर चीनी के दाम 70 रुपए प्रति किलो है। अचानक बढ़ी चीनी की कीमत के पीछे अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं। इस बीच ब्राजील से चीनी की पहली खेप 15 अक्टूबर ततक भारत आएगी।

उम्मीदवार के लिए बड़ा मौका...UPSC ने निकाली केंद्र सरकार में 80 पदों पर सीधी भर्ती, यहां देखें आवेदन से जुड़ी डिटेल्स

UPSC Direct Recruitment: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सोमवार को केंद्र सरकार में 80 पदों पर ‘सीधी भर्ती’ के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए। इच्छुक उम्मीदवार 22 अगस्त से 11 सितंबर तक ऑनलाइन भर्ती आवेदन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast