Search KhabarFast

Press ESC to close

'मौन धारण किया है लेकिन सच सामने आएगा...', चंपत राय ने रामभक्तों को लिखे पत्र में बयां किया दर्द

'मौन धारण किया है लेकिन सच सामने आएगा...', चंपत राय ने रामभक्तों को लिखे पत्र में बयां किया दर्द

Ram Mandir Donation Row: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। 6 जुलाई को ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया था।

इस्तीफा स्वीकार होने के अगले दिन यानी 7 जुलाई को चंपत राय ने राम भक्तों को चिट्ठी लिखी। इस दौरान उनका दर्द छलक उठा। साथ उन्होंने अपने ऊपर लग रहे आरोप पर भी बोला है।

सच सामने आएगा- चंपत राय

चंपत राय ने राम भक्तों को पत्र लिखते हुए कहा कि मेरे ऊपर अनेकों अनुचित आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने मौन धारण कर लिया है लेकिन, जल्द ही सच सबके सामने आ जाएगा।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद हंगामा जारी

आपको बता दें कि पिछले 6 जून 2026 से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर के दानपात्र की गणना के समय की गई चोरी के संबंध में अनेक प्रकार की चर्चाएं चल रही हैं, व्यक्तिगत तौर पर मेरे ऊपर अनेकों ने गलत आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने मौन धारण कर लिया है। मंदिर ट्रस्ट की धांधली को समझने हेतु एलआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। यह रिपोर्ट अब सार्वजनिक कर दी गई।   

Also read: Delhi News: दिल्ली की इन सड़कों पर लग सकता है लंबा जाम, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

चंपत राय का छलका दर्द

चंपत राय ने कहा कि अब सभी को आश्वस्त करना है कि एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट के बाद फैलाए जा रहे सभी बिन्दुओं पर अपना उत्तर क्रमानुसार दूंगा, सभी सच सामने आ जाएगा। मैं वर्ष अक्टूबर 1991 से अयोध्या में भेजा गया संगठन द्वारा, मेरा प्रचारक जीवन 45 साल से, जहां-जहां मैं रहा खुली पुस्तक के समान है। सभी को आदर पूर्वक नमन।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 25 August 2026: 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 25 August 2026: देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग आईएमडी ने 25 अगस्त को कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

ब्राजील कैसे बना चीनी का सबसे बड़ा बाजार, 150 देशों में होती है सप्लाई; भारत कितने नंबर पर

Sugar Production:देशभर में बढ़ती चीनी की कीमत ने लोगों को हैरान कर दिया है। लगभग पिछले कुछ महीनों में चीनी के दाम 24 फीसदी बढ़ गए है। कई जगहों पर चीनी के दाम 70 रुपए प्रति किलो है। अचानक बढ़ी चीनी की कीमत के पीछे अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं। इस बीच ब्राजील से चीनी की पहली खेप 15 अक्टूबर ततक भारत आएगी।

उम्मीदवार के लिए बड़ा मौका...UPSC ने निकाली केंद्र सरकार में 80 पदों पर सीधी भर्ती, यहां देखें आवेदन से जुड़ी डिटेल्स

UPSC Direct Recruitment: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सोमवार को केंद्र सरकार में 80 पदों पर ‘सीधी भर्ती’ के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए। इच्छुक उम्मीदवार 22 अगस्त से 11 सितंबर तक ऑनलाइन भर्ती आवेदन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast