Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 21 September 2026: देश के 14 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, पहाड़ों में लैंडस्लाइड का खतरा, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

Aaj Ka Mausam 21 September 2026:  देश के 14 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, पहाड़ों में लैंडस्लाइड का खतरा, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

Aaj Ka Mausam 21 September 2026: देश में मानसून अब अपने अंतिम दौर में है। इसी बीच मौसम विभाग ने यूपी, बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारि, गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इश दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। वहीं पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के भूस्खलन का खतरा बनाए हुआ। इस लेकर मौसम विभाग ने लोगों से स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी लेने की सलाह दी गई है।

उत्तर-पश्चिम भारत में आज मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है। दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं है, जबकि राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, चमोली और नैनीताल तथा जम्मू-कश्मीर के रामबन, राजौरी, रियासी और कठुआ में भी हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब में फिलहाल बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं है। वहीं पूर्वी भारत में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है। 21 से 26 सितंबर के बीच झारखंड, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश का दौर जारी रह सकता है, जबकि बिहार में इस दौरान कई इलाकों में व्यापक बारिश होने की संभावना है। ओडिशा में 21 और 22 सितंबर को गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। झारखंड में भी 21 सितंबर को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और झोंकों के 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

पूर्वोत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव देखने के मिल सकता है। वहीं 23 से 25 सितंबर के बाच कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के संभावना जताई गई है,जबकि नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 21 सितंबर के साथ 22 से 24 सितंबर तक बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। अरुणाचल प्रदेश में 21 से 26 सितंबर के दौरान भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी है। वहीं दक्षिण भारत की बात करें तो रायलसीमा तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 21 से 26 सितंबर तक भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। केरल और माहे में 22-23 सितंबर तथा 26 सितंबर को तेज बारिश की संभावना है। इसके अलावा 26 सितंबर को तटीय और आंतरिक कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भी 25 और 26 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

8वें वेतन आयोग में देरी से नहीं होगा नुकसान?, एरियर को लेकर NC-JCM का बड़ा दावा, जानिए कब से मिलेगा पैसा

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि बढ़ी हुई सैलरी और पेंशन कब से मिलेगी? क्या देरी होने पर नुकसान होगा?

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण से राहत नहीं, AQI 246 पर पहुंचा; सिरी फोर्ट सबसे प्रदूषित इलाका

Delhi Pollution: दिल्ली में मंगलवार सुबह प्रदूषण से राहत नहीं मिली। CPCB के मुताबिक, सुबह 7:05 बजे राजधानी का औसत AQI 246 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। दिल्ली के सिरी फोर्ट स्टेशन पर AQI 341 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में है। इसके बाद कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 338 और NSUT जाफरपुर में 336 AQI रहा। ITO में AQI 335, तालकटोरा गार्डन में 326, पूसा में 322 और बुराड़ी क्रॉसिंग में 318 दर्ज किया गया। चांदनी चौक में भी AQI 316 रहा।

जयपुर में बड़ा सड़क हादसा, कार ने बाइक सवार 4 भाई-बहनों को कुचला, 3 की मौत, 1 की हालत गंभीर

Jaipur Road Accident: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। दूदू-मालपुरा हाईवे पर तेज रफ्तार बेकाबू कार ने बाइक सवार चार भाई-बहनों को कुचल दिया। हादसे में दो सगी बहनों और उनके चचेरे भाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast