Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Bank Khule Hai Kya: आज बैंक खुले हैं क्या, शनिवार को छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट, जानिये

Aaj Bank Khule Hai Kya: आज बैंक खुले हैं क्या, शनिवार को छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट, जानिये

 


Aaj Bank Khule Hai Kya: शनिवार को बैंकों के खुलने या फिर बंद रहने को लेकर सभी लोगों को बड़ा सशंय रहता है। क्योंकि ज्यादातर लोगों को बैंक में काम होते हैं। ऐसे में यह जानना जरुरी है कि बैंकों की छुट्टी कब होती है और कब बैंक खुले रहते हैं। अगर आज आप बैंक से जुड़े किसी काम के लिए घर से निकलने वाले हैं तो पहले ये जान लेना जरूरी है कि आपके शहर में आज बैंक खुला है या बंद।


आज 6 जून, शनिवार को बैंक खुला है या बंद?


RBI की बैंक हॉलीडे लिस्‍ट के मुताबिक, आज किसी पर्व और त्‍यौहार की छु‍ट्टी नहीं है। दूसरी बात कि ये महीना सोमवार से शुरू हुआ है और आज महीने का पहला शनिवार है। केंद्रीय बैंक RBI के नियमों के अनुसार देखा जाए तो देश में सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्‍टर के बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं, जबकि महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। आज 6 जून को पहला शनिवार है, इसलिए बैंक आज देशभर में खुले रहेंगे।

 

Also read: Aaj ka Mausam: उत्तर भारत में बारिश और आंधी का अलर्ट, कई राज्यों में तेज हवाओं की चेतावनी


जून में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक | BANK HOLIDAYS IN JUNE 2026


इस महीने RBI की हॉलीडे लिस्‍ट देखी जाए तो बैंक 11 दिन बंद रहने वाले हैं। इनमें 4 रविवार और 2 शनिवार भी शामिल हैं। यानी 6 दिन तो देशभर में सभी बैंक बंद रहने वाले हैं।


जून 2026 में कब-कब रहेगी बैंक की छुट्टी

  • 7 जून, रविवार पूरे देश में
  • 13 जून, दूसरा शनिवार पूरे देश में
  • 14 जून, रविवार पूरे देश में
  • 15 जून, YMA डे और राजा संक्रांति आइजोल और भुवनेश्वर
  • 21 जून, रविवार पूरे देश में
  • 25 जून, मुहर्रम विजयवाड़ा
  • 26 जून, मुहर्रम पूरे देश में
  • 27 जून, चौथा शनिवार पूरे देश में
  • 28 जून, रविवार ज्यादातर राज्यों में
  • 29 जून, संत कबीर जयंती शिमला
  • 30 जून, रेमना नी (Remna Ni) आइजोल

     

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 28th July 2026: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी

Kal Ka Mausam 28th July 2026:देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है और 28 जुलाई को भी कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उत्तर, मध्य, पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

इंडिगो फ्लाइट में अचानक निकलने लगा धुंआ, यात्रियों की सांसें अटकी; राजकोट में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Emergency Landing Of Indio Flight: एक बार फिर बड़ी विमान दुर्घटना टल गई। सोमवार को इंडिगो फ्लाइट में धुंआ निकलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह विमान दुबई से मुंबई आ रहा था। हालाकि, फ्लाइट में धुंआ निकलने के बाद फ्लाइट को राजकोर्ट डाइवर्ट कर दिया गया था। इस फ्लाइट में कुल 194 लोग सवार थे।

IB ऑफिसर अंकित शर्मा के हत्यारे की सजा पर 31 जुलाई को होगा फैसला, दिल्ली पुलिस ने क्या मांग की

Delhi News:आईबी ऑफिसर अंकित शर्मा हत्याकांड मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट पूर्व आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी। वहीं, दिल्ली पुलिस ने ताहिर हुसैन को फांसी दिए जाने की मांग की है। इससे पहले कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को अंकित शर्मा हत्या केस में दोषी करार दिया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast