Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj ka Mausam: उत्तर भारत में बारिश और आंधी का अलर्ट, कई राज्यों में तेज हवाओं की चेतावनी

Aaj ka Mausam: उत्तर भारत में बारिश और आंधी का अलर्ट, कई राज्यों में तेज हवाओं की चेतावनी

Aaj ka Mausam: उत्तर भारत के कई राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार 6 और 7 जून को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कई इलाकों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। इन राज्यों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

कई राज्यों में बारिश के आसार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और आसपास के इलाकों में भी बारिश के आसार हैं। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 जून के अलावा 10 और 11 जून को भी बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिल्ली और पश्चिमी यूपी में 10-11 जून के दौरान फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। राजस्थान में भी मौसम बदलने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में 6 से 11 जून तक कई स्थानों पर आंधी और बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान में 7 जून को तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

तेज हवाओं का अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रह सकता है। पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 6 से 9 जून के बीच बारिश होने की संभावना है। वहीं विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी आंधी, बिजली चमकने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी भारत में गुजरात, गोवा, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा क्षेत्र में भी लगातार बारिश का अनुमान है। गोवा और कोंकण में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

कई हिस्सों में पहुंच चुका मानसून

इस बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ते हुए कर्नाटक, तमिलनाडु और गोवा के कुछ हिस्सों तक पहुंच गया है। केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून जून के अंत तक दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत उत्तर भारत के बड़े हिस्सों में पहुंच सकता है।

Also read: Kal ka Mausam: हरियाणा, पंजाब समेत 17 राज्यों में तूफानी बारिश और आंधी का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने तक प्रर्दशन..., CJP प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा से की मुलाकात; सामने रखी 3 मांगे

CJP-JP Nadda Meeting: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने सोमवार को कहा कि उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की और तीन मांगें रखीं, जिनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और NEET परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा शामिल है, जिनमें से 20 से अधिक ने अपनी जान गंवाई है। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में भर्ती कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को तुरंत रिहा करने की भी बात कही।

23वें दिन भी भूख हड़ताल से पीछे नहीं हटूंगा, जब तक...’, छात्रों के हित के लिए लड़ाई जारी रखेंगे सोनम वांगचुक

Sonam Wangchuk Hunger Strike: कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वे तब तक भूख हड़ताल जारी रखेंगे जब तक युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती या उन्हें सफदरजंग अस्पताल में मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती, जहां वे भर्ती हैं।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी, SIT के गठन पर उठाए सवाल; कहा मामले को राजनीतिक रंग...

Ram Mandir Donation Theft Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार से अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं और दान राशि के गबन की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) के पुनर्गठन के संबंध में निर्देश मांगने को कहा। कोर्ट ने संकेत दिया कि वह इस तरह की जांचों में अनुभवी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में जांच को प्राथमिकता देगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast