Uttarpradesh News: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल बुलडोजर एक्शन पर रोक लगा दी गई है। मुरादाबाद के कमिश्नर ने रामपुर के डीएम के फैसले पर रोक लगा दी है। आपको बता दें कि जौहर यूनिवर्सिटी की 40 में से 38 भवन अवैध पाए गए थे। जांच के बाद रामपुर के डीएम ने अवैध बिल्डिंग्स को ध्वस्त करने का फरमान जारी किया था
जिसके बाद बड़ी संख्या में छात्र जौहर यूनिवर्सिटी के बाहर जमा हो गए और विरोध-प्रदर्शन करने लगे थे। इस बीच मुरादाबाद के कमिश्नर ने आदेश जारी करते हुए रामपुर डीएम के फैसले पर रोक लगा दी है। वहीं, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के लिए राहत भरी खबर है। यूनिवर्सिटी की अपील के बाद बुलडोजर एक्शन पर फिलहाल रोक लगाई गई है।
मुलायम सिंह के दौर में हुई स्थापना
दरअसल, जौहर यूनिवर्सिटी आजम खान का ड्रीम प्रोजेक्ट है। जब मुलायम सिंह सरकार में वो मंत्री थे तब उन्होंने 2006 में इसका निर्माणा कराया था। जौहर यूनिवर्सिटी की स्थापना 18 सितंबर 2006 को हुई थी लेकिन इसकी स्थापना होने के साथ ही यूपी से समाजवादी पार्टी की विदाई हो गई थी। आजम खान मंत्री नहीं रहे तो ऐसे में इसका उद्घाटन भी हुआ था लेकिन, 6 साल बाद जब 2012 में यूपी में समाजवादी पार्टी की सत्ता आई, अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने और आजम खान सबसे मंत्री बने तो 18 सितंबर 2012 को इसका उद्घाटन किया गया।
38 भवन बनाने की मंजूरी नहीं
हालांकि, यूनिवर्सिटी बनाने के समय रामपुर विकास प्राधिकरण का गठन नहीं हुआ था तब जिला पंचायत का कार्यक्षेत्र था। 2 बिल्डिंग बनाते समय जिला पंचायत से मंजूरी ली गई लेकिन, उसके बाद 38 भवन बनाने के लिए मंजूरी नहीं ली गई थी।
Also read: UP News: शामली को लेकर सीएम योगी का बड़ा दावा, बोले- 'अब बदल चुकी है इसकी पहचान'