Search KhabarFast

Press ESC to close

US-Iran War:अमेरिका-ईरान में लगी पुल गिराने की होड़! आठ खास ब्रिजों की हिट लिस्ट जारी

US-Iran War:अमेरिका-ईरान में लगी पुल गिराने की होड़! आठ खास ब्रिजों की हिट लिस्ट जारी

US-Iran Faceoff: अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे युद्ध में अब पुल गिराने की होड़ शुरू हो गई है। अमेरिका की तरफ से ईरान के सबसे पुल को तबाह कर दिया गया। उसके जवाब में ईरान ने मध्य पूर्व क्षेत्र में आठ बड़े पुल की लिस्ट जारी की है। जिसके बाद अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद जैसे को तैसा जवाबी कार्रवाई का संकेत माना जा रहा है।

एक रिपोर्ट के अनुसार ईरानी ने जिन आठ पुलों की लिस्ट जारी की है, उसमें कुवैत का शेख जाबेर अल-अहमद अल-सबाद समुद्री पुल, यूएई का शेख जायद, अक मकता, शेख खलीफा, किंग फहद कॉजवे पुल शामिल है। इसके अलावा जॉर्डन के किंग हुसैन, दामिया पुल और अब्दौन पुल शामिल है।

अमेरिका ने ईरान के पुल को किया तबाह

2 अप्रैल यानी गुरुवार को अमेरिका-इजरायल के हमले में मध्य पूर्व का सबसे ऊंचा पुल तबाह हो गया। हमले में कई लोग घायल भी हुए। बता दें कि ईरान ये पुल 136 मीटर ऊंचा बी1 पुल निर्माणाधीन था और ये तेहरान को पश्चिमी शहर कराज से जोड़ने वाला था। अल्बोरज प्रांत के उपराज्यपाल घोद्रतोल्लहा सैफ के अनुसार हमले में आठ लोग मारे गए हैं, जबकी 95 लोग घायल हुए हैं। वहीं, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि पुल समेत नागरिक ढांचों पर हमला करने से ईरान सरेंडर नहीं करेगा। 

ईरान का बातचीत से इनकार

वहीं, ईरान ने फिलहाल अमेरिका के साथ बातचीत से मना कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि मौजूदा हालात में बातचीत संभव नहीं है। ईरानी अधिकारियों के अनुसार, एक हवाई हमले में पाश्चर इंस्टीट्यूट ऑफ ईरान को निशाना बनाया गया, जो एक बड़ा सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा पर सीधा हमला किया गया। दूसरी तरफ इजरायल ने कहा कि उसने ईरान से दागी गई मिसाइलों को रोक दिया। यमन के हूती विद्रोहियों ने भी इजरायल की ओर मिसाइल दागी।     

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चीन ने 19वें महीने भी खरीदा सोना, लगातार बढ़ा रहा है अपना गोल्ड रिजर्व

दुनिया भर में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच चीन लगातार अपने स्वर्ण भंडार को बढ़ाने में जुटा हुआ है। चीन के केंद्रीय बैंक ने मई महीने में भी बड़ी मात्रा में सोना खरीदा है।

Philippines Earthquake Today: फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भूकंप ने मचाई भारी तबाही, अब तक 15 लोगों की मौत, राहत-बचाव जारी

Philippines Earthquake Today: सोमवार को दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ तट पर 7.8 तीव्रता वाला भूंकप भारी तबाही लेकर आया। भूकंप के केंद्र की गहराई जमीन से महज 10 किलोमीटर नीचे है। भूकंप के कारण फिलीपींस और इंडोनेशिया समेत अंतरराष्ट्रीय निगरानी एजेंसियों ने सुनामी की गंभीर चेतावनी जारी की है।

Philippines Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से कांपा फिलीपींस, रिक्टर स्केल पर 7.8 दर्ज; सुनामी का अलर्ट जारी

फिलीपींस में शक्तिशाली भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई, जिसके बाद कई इलाकों में दहशत का माहौल बन गया। भूकंप के तुरंत बाद संबंधित एजेंसियों ने सुनामी की चेतावनी जारी कर तटीय क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast