Know Dipak Mahaske: चुनावी सीजन से पहले भाजपा ने अपनी कोर टीम का ऐलान कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुवाई में नई टीम की घोषणा कर दी गई है। भाजपा ने लंबे समय से आईटी हेड सेल की जिम्मेदारी संभाल अमित मालवीय को हटा दिया है।
उनकी जगह दीपक म्हस्के को आईटी सेल की कमान सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि म्हस्के लंबे समय से पार्टी के सोशल मीडिया अभियानों और डिजिटल गतिविधियों से जुड़े रहे हैं।
कौन हैं दीपक म्हस्के
दीपके म्हस्के छत्तीसगढ़ से नाता रखते हैं। वह पहले पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रह चुके हैं और पार्टी के संगठन और मीडिया के काम में अहम भूमिका निभा चुके हैं। हाल के वर्षों में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोंरेशन का चेयरमैन भी नियुक्त किया गया था। दीपके म्हस्के को अभी छत्तीसगढ़ सरकार से कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है। दीपक म्हस्के मूल रूप से रायपुर के रहने वाले हैं। वह भाजपा में एक टेक-सेवी, ऊर्जावान और रणनीतिक सोच वाले युवा नेता के तौर पर जाने जाते हैं। उन्होंने पार्टी के डिजिटल कैंपेन और सोशल मीडिया टीम को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे। वह भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के करीबी माने जाते हैं।
अमित मालवीय की छुट्टी
वहीं, अमित मालवीय साल 2015 से लगातार भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल की कमान संभाले हुए थे। इस बीच कई राष्ट्रीय अध्यक्ष बदले लेकिन, अमित मालवीय अपनी जगह बने रहे। हालांकि, नितिन नवीन की टीम के गठन के साथ ही उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया था। वहीं, नई कार्यकारिणी में प्रीति गांधी को आईटी सेल का सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।
Also read: भाजपा में राघव चड्ढा को मिलने जा रही बड़ा पद? PM मोदी से मुलाकात के बाद कयासों का बाजार गर्म