Search KhabarFast

Press ESC to close

भाजपा में राघव चड्ढा को मिलने जा रही बड़ा पद? PM मोदी से मुलाकात के बाद कयासों का बाजार गर्म

भाजपा में राघव चड्ढा को मिलने जा रही बड़ा पद? PM मोदी से मुलाकात के बाद कयासों का बाजार गर्म

Raghav Chaddha Meet PM Modi: शनिवार यानी 8 अगस्त को भाजपा सांसद राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से मुलाकात। जिसकी तस्वीर भी राघव ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन लिखा था यागदार सुबह।  

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी की राघव चड्ढा से हुई मुलाकात के बाद कयासों का बाजार गर्म है। इससे पहले शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने भी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी।

ये मुलाकात क्यों मानी जा रही अहम

दरअसल, पंजाब विधानसभा चुनाव अगले साल मार्च तक होने है। चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपनी तैयारी को धार देना शुरू कर दिया है। वहीं, राघव पंजाब से राज्यसभा सांसद है। उनका जालंधर से भी नाता रहा है। ऐसे में चुनाव में उन्हें अहम जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद है। बड़ी बात ये है कि चड्ढा की मुलाकात से पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी की सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात हुई थी। ऐसे अटकले ये भी लगाई जा रही है कि भाजपा अपने पुराने सहयोगियों से रिश्ते सुधारने में लगा हुआ है।

भाजपा में शामिल हुए थे राघव

दरअसल, राघव चड्ढा AAP के शुरुआती दिनों से ही पार्टी से जुड़े हुए थे लेकिन, अप्रैल में एक बड़ा उलटफेर करते हुए छह अन्य सांसदों के साथ भाजपा में विलय कर लिया था। कभी पंजाब के मुख्यमंत्री की रेस में रहने वाले राघव चड्ढा का AAP छोड़ना अरविंद केजरीवाल के लिए झटका माना जा रहा है। उन्हें न सिर्फ पंजाब की समझ है बल्कि उनकी छवि भी बेदाग है। पंजाब में भाजपा को कारोबारी और मिडिल-क्लास वोटरों के बीच अपना समर्थन बढ़ाने के लिए मुश्किल हो सकता है। ऐसे में राघव चड्ढा मददगार साबित हो सकते हैं।   

Also read: Hockey Jersey Controversy:भारतीय हॉकी टीम की जर्सी के रंग पर विवाद, प्रियंका गांधी ने सरकार पर साधा निशाना

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मायावती का फिर बड़ा फैसला...दीपिका आनंद को भी BSP से दूर रखेंगी, ईशान को देंगी जिम्मेदारी

बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने अपने परिवार के सदस्यों को लेकर एक बार फिर बड़ा फैसला किया है। कुछ दिन पहले उन्होंने भतीजे आकाश आनंद और ईशान आनंद को पार्टी की जिम्मेदारियों से दूर रखने की बात कही थी।

Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, UP-उत्तराखंड-बंगाल में 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग; देखें पूरा शेड्यूल

Rajya Sabha Election Dates: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने आज 22 सितंबर 2026, मंगलवार को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों और उपचुनावों का कार्यक्रम जारी किया। साथ ही, बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की विधानसभाओं में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है।

Politics News: चुनाव आयोग पर प्रियंका गांधी का गंभीर आरोप, ‘लोकतंत्र पर हमला’ बताते हुए चुनावी प्रक्रिया पर उठाए सवाल

Politics News: इंडियन एक्सप्रेस में चुनाव आयोग में मतभेद को लेकर छापी रिपोर्ट के बाद सियासी संग्राम शुरू हो गया। विपक्ष इस रिपोर्ट को आधार बनाकर चुनाव आयोग पर हमलवार हो गया है। इसको लेकर वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने इस देशद्रोह तक कह दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast