Search KhabarFast

Press ESC to close

क्या सीएम पद छोड़कर दिल्ली आएंगे देवेंद्र फडणवीस? पीएम मोदी से मुलाकात के बाद अटकले तेज

क्या सीएम पद छोड़कर दिल्ली आएंगे देवेंद्र फडणवीस? पीएम मोदी से मुलाकात के बाद अटकले तेज

CM Fadnavis Meet PM Modi: सोमवार यानी 17 अगस्त को एक तरफ भाजपा की नई कोर टीम का गठन किया गया। वहीं, दूसरी तरफ इन बातों के भी कयास लगाए जा रहा हैं कि मोदी कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। इन अटकलों के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुलाकात की है।

पीएम मोदी से देवेद्र फडणवीस की मुलाकात के कयासों का बाजार गर्म है। कयास ये लगाए जा रहे हैं कि क्या फडणवीस सीएम पद छोडने वाले है और दिल्ली की राजनीति करेंगे या फिर उन्हें मोदी कैबिनेट में मंत्री बनाया जाएगा। हालांकि, उन्होने इस तरह की अटकलों को खारिज किया है।

क्या बोले देवेद्र फडणवीस

अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान देवेंद्र फडणवीस ने राष्ट्रीय राजनीति में जाने की अटकलों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि यह दौरा राज्य की विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए है। फडणवीस ने राष्ट्रीय ने पीएम मोदी से मुकालात के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि महाराष्ट्र की जनता और केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें राज्य की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसे वह निभाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली में रहूं या मुंबई में लोग तरह-तरह की अटकलें लगाते रहते हैं। मुझे लगता है उनलोगों के पास करने के लिए कुछ नहीं है।

संजय राउत ने किया था दावा                                    

दरअसल, शिवसेना ( उद्धव गुट ) के नेता संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस को लेकर दावा किया था। उन्होंने कहा कि फडणवीस मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। उन्हें मोदी कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। उन्होंने ये दावा शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किया था। हालांकि, पिछले कई महीनों से ये खबरें आ रही है कि मोदी कैबिनेट में फेरबदल हो सकता है। अब ये देखने वाली बात होगी कि मोदी कैबिनेट में फेरबदल कब होता है और किन चेहरों को मौका मिलता है।       

Also read: Political News: प्रियंका गांधी ने कर दी बड़ी मांग, ‘गृह मंत्री सदन को संबोधित करें, तभी खत्म होगा संसद का गतिरोध’

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

स्मृति ईरानी बनीं महामंत्री...तो पीयूष गोयल कोषाध्यक्ष, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान

BJP Core Team Members Annonced:चुनावी सीजन से पहले भाजपा ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। नितिन नवीन की टीम में उपाध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष का ऐलान किया गया है। टीम में राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा राम माधव और स्मृति ईरानी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

कौन हैं दीपक म्हस्के, जिन्हें दी गई भाजपा आईटी सेल की कमान, अमित मालवीय की छुट्टी

Know Dipak Mahaske: चुनावी सीजन से पहले भाजपा ने अपनी कोर टीम का ऐलान कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुवाई में नई टीम की घोषणा कर दी गई है। भाजपा ने लंबे समय से आईटी हेड सेल की जिम्मेदारी संभाल अमित मालवीय को हटा दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast