Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttar Pradesh News:तीन तलाक और हलाला का दबाव,जमीला खातून ने अपनाया हिंदू धर्म; बनीं ज्योति देवी

Uttar Pradesh News:तीन तलाक और हलाला का दबाव,जमीला खातून ने अपनाया हिंदू धर्म; बनीं ज्योति देवी

Uttar Pradesh News:झारखंड के बोकारो की रहने वाली जमीला खातून ने अपने पति पर उत्पीड़न और तीन तलाक देने का हलाला का आरोप लगाते हुए बरेली में हिंदू धर्म अपनाकर ज्योति देवी नाम से हजारीबाग निवासी रविदास से विवाह किया। दोनों के विवाह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया गया कि जमीला खातून का मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह हुआ था। उनका आरोप है कि पति आए दिन उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करता था। विरोध करने पर उन्हें तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया गया। इसके बाद वापस ससुराल जाने के लिए उन पर हलाला का दबाव बनाया गया। जमीला के मुताबिक, परिस्थितियां इतनी खराब हो गई थीं कि उनके सामने आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था।

हिंदू धर्म अपनाने के बाद ज्योति ने क्या कहा

इसी दौरान उन्होंने अपने परिचित हजारीबाग निवासी रविदास से अपनी परेशानी साझा की। रविदास ने उनकी मदद की। समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने विवाह करने का निर्णय लिया।
इसके बाद दोनों बरेली पहुंचे। यहां अगस्त्य मुनि आश्रम मंदिर में जमीला खातून ने हिंदू धर्म अपनाया और उनका नाम ज्योति देवी रखा गया। इसके बाद मंदिर में मंत्रोच्चार और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ दोनों का विवाह संपन्न हुआ।

अपनी इच्छा से अपनाया हिंदू धर्म

ज्योति देवी ने कहा कि उनकी शिव में आस्था है और हिंदू धर्म अपनाने का फैसला उन्होंने अपनी इच्छा से लिया है। उनका कहना है कि वह अपने नए जीवन में सम्मान और सुरक्षा चाहती हैं। फिलहाल विवाह समारोह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मामले में जमीला खातून उर्फ ज्योति देवी ने अपने फैसले और पूर्व वैवाहिक जीवन से जुड़े आरोपों को लेकर अपनी बात रखी है।    

Also read: Mayawati:छात्र प्रदर्शन के बीच मायावती की GenZ से बड़ी अपील, किस षडयंत्र से दूर रहने की दीं सलाह
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: चमोली सुरंग हादसे का रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ पूरा. लापता श्रमिकों के शव मिलने से मौत का आंकड़ा बढ़कर 10 तक पहुंचा

Chamoli THDC Tunnel: मायापुर-पिपलकोटी के हाट-सियासैन में निर्माणाधीन टीएचडीसी सुरंग में बचाव और तलाशी अभियान मंगलवार को दो और लापता श्रमिकों के शव बरामद होने के साथ समाप्त हो गया, जिससे 13 अगस्त की दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 10 हो गई है।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवा खिलाड़ियों को नई उड़ान देगा ‘खेल महाकुंभ-2026’, CM धामी ने किया ऐलान; इस दिन से होगा शुभारंभ

Uttarakhand Khel Mahakumbh 2026: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कहा कि खेल महाकुंभ के आयोजन का उद्देश्य उत्तराखंड के युवाओं में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना, ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करना और खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अवसर देना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast