
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म तेरे नाम से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं भूमिका चावला की मासूमियत पर हर कोई फिदा हो गया था। अब नौ साल बाद उनकी वापसी हुई है और वो भी नीरज पांडे की फिल्म एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी से, जो भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनी है। फिल्म रिलीज हो चुकी है।
भूमिका को लगता है कि सबसे ज्यादा सफल कप्तान की निजी जिंदगी के बारे में हर किसी को जानना चाहिए। यह बहुत ही प्रेरणादायक है।
भूमिका ने बताया ऐसा बहुत कुछ है जो मैं धोनी के बारे में नहीं जानती थी। फिल्म में काम करने के बाद इसके बारे में मुझे पता चला। मैं निश्चित तौर पर कह सकती हूं कि ज्यादातर लोगों को धोनी की पर्सनल साइड के बारे में नहीं पता होगा। मगर यह ऐसा है जिसके बारे में सबको जानना चाहिए। यह बहुत ही प्रेरणादायक कहानी है। यह दिखाता है कि धोनी एक क्रिकेटर के अलावा भी बहुत कुछ हैं।
आपको बता दें कि एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' में सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी की मुख्य भूमिका निभाई है। सुशांत ने इस रोल के लिए कड़ी मेहनत की है। धोनी भी इस फिल्म से लगातार जुड़े रहे हैं। प्रमोशन करते भी नजर आए हैं। सुशांत के अलावा कियारा आडवाणी, दिशा पटानी और अनुपम खेर जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं।
Leave a comment