Search KhabarFast

Press ESC to close

सोनीपत में किसान परिवार की शादी में अचानक पहुंचे राहुल गांधी, दुल्हन को दिया दिल छू लेने वाला आशीर्वाद

सोनीपत में किसान परिवार की शादी में अचानक पहुंचे राहुल गांधी, दुल्हन को दिया दिल छू लेने वाला आशीर्वाद

Rahul Gandhi in Sonipat: किसान की बेटी की शादी का समारोह हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र के गांव मदीना में एक छोटे गांव में चल रहा था, तभी अचानक राहुल गांधी समारोह में शामिल हो गए। उन्होंने दुल्हन को शुभकामनाएं दी और परिवार को आशीर्वाद दिया। राहुल गांधी के अचानक पहुंचने पर पूरे गांव में खुशी और उत्साह की लहर देखने को मिली। समारोह में मौजूद लोगों ने राहुल गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई।

दुल्हन और परिवार ने कहा कि यह उनका जीवन का यादगार पल बन गया है। उन्होंने कहा कि एक छोटे किसान की बेटी की शादी में दिल्ली से लोकसभा सत्र के बीच समय निकालकर आना उनके लिए गर्व की बात है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस घटना की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं, और लोग राहुल गांधी की इस सादगी और अपनापन की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। राहुल गांधी के साथ में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूदथे। बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले जिस किसान के खेत में जीरी (धान) की फसल लगाई थी और उनको 10 जनपथ बुलाकर गांधी परिवार ने खाना खिलाया था, आज उसी किसान की बेटी की शादी में शामिल होने पहुंचे।

परिवार के साथ करीब 1 घंटे तक वक्त बिताया

जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी के आने की खबर सुबह के समय ही मिल गई थी। किसान संजय मलिक को फोन आया था कि राहुल गांधी उनकी बेटी की शादी में आने वाले हैं। जिसके बाद करीब दस बजे राहुल गांधी गांव मदीना पहुंचे और परिवार के साथ करीब 1 घंटे तक वक्त बिताया।    

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: नमी में छूट को लेकर हरियाणा सरकार से दीपेंद्र हुड्डा का सवाल, राजस्थान का दिया उदाहरण

HARYANA NEWS: हरियाणा के झज्जर में अनाज मंडी का दौरा करने पहुंचे रोहतक लोकसभा से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंडी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और किसानों,आढ़तियों व अधिकारियों से बातचीत की। उनके साथ झज्जर की विधायक गीता भुक्कल और बादली विधायक कुलदीप वत्स भी मौजूद रहे। दौरे के दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने मंडी की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यहां हालात बिल्कुल भी संतोषजनक नहीं हैं।

महिला आरक्षण बिल के खिलाफ लामबंद हुआ विपक्ष! कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने बताई विरोध की वजह

position Stands On Women Reservtion Bill: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महिला आरक्षण बिल को लेकर पार्टी का रुख साफ किया है। उन्होंने कहा कि वह महिला आरक्षण बिल के तरीके और प्रावधानों का विरोध करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह महिला आरक्षण के विरोध में नहीं है।

तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को बताया Selected CM, Elected CM को हटाने के लिए दी बधाई

Tejashwi Yadav on Samrat Choudhary: बिहार में सत्ता परिवर्तन के महज कुछ घंटों बाद विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा तंज कसा है। आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को “Selected CM” करार देते हुए बधाई दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें