Search KhabarFast

Press ESC to close

मिडिल ईस्ट की टेंशन और गैस किल्लत के बीच सरकार ने लागू किया ECA, रोजर्मरा की जरूरतों से जुड़ा है नियम

मिडिल ईस्ट की टेंशन और गैस किल्लत के बीच सरकार ने लागू किया ECA, रोजर्मरा की जरूरतों से जुड़ा है नियम

The Government Implemented ECA: मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ रहे तनाव ने वैश्विक स्तर पर भूचाल ला दिया है। तेल और ईंधन की वजह से विश्व भर में भूचाल मचा हुआ है। इधर केंद्र सरकार ने भी मंगलवार यानी 10 मार्च को बड़ा कदम उठाया है। केंद्र सरकार ने Essential Commodities Act लागू कर दिया है। इस एक्ट के तहत रोजमर्रा की चीजों की सप्लाई सुचारू रूप से बनाए रखना है।

इस एक्ट के तहत रिफाइनरियों और पेट्रोकेमिकल कंपनियों को एलपीजी के उत्पादन बढ़ाने और कुछ खास हाईड्रोकार्बन को एलपीजी बनाने के लिए इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में सवाल है कि आखिरकार ईसीए क्या है, इसे लागू होने के बाद क्या बदलाव होगा

क्या है ECA ?                            

दरअसल, आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 भारत सरकार का एक कानून है। जिसके तहत जरूरी वस्तुओं के उत्पादन, आपूर्ति और वितरण को नियंत्रण किया जाता है। इसका उद्देश्य जमाखोरी और कालाबाजारी को रोककर उचित दाम पर आवश्यक सामान को उपलब्ध करना सुनिश्चित करना है। इसके तहत सरकरा स्टॉक सीमा तय कर सकती है। अधिनियम के मुताबिक, सरकार को आवश्यक वस्तुओं के उत्पादन, व्यापार और वाणिज्य को नियंत्रित करने का अधिकार है, जो कि आर्थिक संरक्षण अधिनियम 1955 के अंतर्गत आता है।

केंद्र सरकार ने 2017 में इस अधिनियम में कई चीजों को जोड़ा था। जिसमें ड्रग्स, उर्वरक, खाद्य पदार्थ, कपास से बना हैंक यार्न, पेट्रोलियम और पेट्रोलियम उत्पाद, कच्चा जूट,जूट वस्त्र और कई तरह के बीज - सब्जियां शामिल हैं।

सरकार ने और क्या आदेश दिए

सरकार ने आदेश दिया है कि रिफाइनरियों और पेट्रोकेमिकल प्लांट गैसों का उपयोग अब पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट या दूसरे औद्योगिक कामों के लिए नहीं कर पाएंगे। यानी इन गैसों को सीधे एलपीजी बनाने में ही लगाया जाएगा। ताकि घरों में रसोई गैस की किल्लत ना हो। साथ ही सरकार का कहना है कि एलपीजी भारतीय घरों में खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला एक जरूरी ईंधन है, इसलिए इसकी उपलब्धा जरूरी है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bank Holiday: अगले हफ्ते चार दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें जरूरी कामकाज; नहीं तो पड़ेगा पछताना

Bank Holiday: भारत के अनेक राज्यों में लगभग रोड कोई न कोई त्योहार मनाया जाता है। इस दौरान बंद की भी छुट्टी होती है। हालांकि, ये जरूरी नहीं की पूरे भारत में बैंक बंद हो,लेकिन जिस राज्य का त्योहार होता है, उस राज्य के बैंक बंद रहते हैं।

Kal Ka Mausam 12 July 2026: 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, तेज हवा के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट

Kal Ka Mausam 12 July 2026: देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है और 12 जुलाई को भी कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत, मध्य भारत, पूर्वोत्तर और पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि कुछ इलाकों में तेज हवाओं और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

यमुना को स्वच्छ और सुंदर बनाने की तैयारी, DDA ने शुरू किया ‘यमुना संवाद’ अभियान

यमुना संवादों से पहले, दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने कल पहली हितधारक परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया। यह दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू के हरित और स्वच्छ दिल्ली को बढ़ावा देने के निर्देशों के अनुरूप अपनी तरह की पहली बहु-हितधारक पहल है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast