Search KhabarFast

Press ESC to close

अचानक मौसम का कैसे बदला मिजाज? धुंध की चादर में लिपटा दिल्ली-एनसीआर

अचानक मौसम का कैसे बदला मिजाज? धुंध की चादर में  लिपटा दिल्ली-एनसीआर

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार यानी 10 मार्च की सुबह मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखा। कई इलाकों में घना कोहरा छा गया और बिजिबिलिटी कई जगहों पर 600 मीटर के नीचे आ गई। यह नजारा इसलिए हैरान करने वाला था क्योंकि, पिछले कई दिनों से न्यूनतम और अधितकम तापमान सामान्य से काफी ऊपर चल रहा है।

आईएमडी के मुताबिक आज का घना कोहरा कई मौसमीय कारणों के एक साथ सक्रिय होने से बना है। पश्चिम हिमालय पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय है, जिसने निचले स्तर पर स्थिर हवा की परत बना दी है। इस स्थिरता के साथ बंगाल की खाड़ी आने वाले हवाएं दिल्ली-एनसीआर तक आएगी। इस मिश्रण ने रात में सतह पर तापमान गिरते ही रेडिएशन फॉग बनने की आदर्श स्थिति बना दी। 

मौसम विशेषज्ञ क्या बोले

मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि मौसमीय सेटअप में मार्च की शुरुआत में उत्तर-पश्चिम भारत में घना कोहरा पहले भी दर्ज किया जा चुका है। उदाहरण के लिए साल 2008 में 6-8 मार्च के बीच इसी तरह उत्तर भारत में कई पावर ट्रांसमिशन लाइन में फॉल्ट हुआ था। इसके अलावा 2010 और 2013 में भी कोहरे के कारण ग्रिड ट्रिपिंग और लाइन फॉल्ट जैसी घटनाएं घट चुकी हैं। आईएमडी का कहना है कि मार्च में कोहरा छाना असामान्य नहीं, बल्कि एक विशेष मौसमीय संयोजन का परिणाम है।

आगे की क्या उम्मीद

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, यदि वेस्टर्न डिस्टर्बैंस और नमी की आपूर्ति जारी रहती है, तो अगले 1-2 दिनों तक सुबह हल्का-फुल्का कोहरा छाया रह सकता है। हालांकि, दिन में तेज धूप के कारण तापमान ऊंचा बना रहेगा। गर्मी के बीच अचानक छाए कोहरे ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को हैरान किया है। लेकिन, मौसम विज्ञान के लिहाज से यह एक स्वाभाविक बदलाव है, ऐसा पहले भी हुआ है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast