Search KhabarFast

Press ESC to close

प्रेमिका बन गई कातिल, भाई के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट; शव को बोरे में भरकर कुएं में फेंका

प्रेमिका बन गई कातिल, भाई के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट; शव को बोरे में भरकर कुएं में फेंका

Jharkhand News:झारखंड के सरायकेला सरसावां जिले में हत्या की घटना लोगों को झकझोंर दिया है। यहां पुलिस ने हत्या के आरोप में दो बहन समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि मृतक युवक की पहचान विजय कुमार दास के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मृतक युवक 24 फरवरी से लापता था। जिसकी शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। पुलिस विजय की तलाश भी कर रही थी। हालांकि, विजय कुमार दास का शव रांची के दलादली चौकी स्थित तेंगरिया में कुएं से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद मिलने ने 3आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

शादी के लिए मना करने पर की हत्या

पुलिस अधिकारी ने कहा कि युवक के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। एसपी प्रवीण पुष्कर ने कहा कि आरोपियों ने गला रेतकर युवक की हत्या की। विजय कुमार दास का रोशनी देवी के साथ अवैध संबंध था। रोशनी उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी लेकिन, वह शादी के लिए तैयार नहीं थी। इसके बाद रोशनी ने अपनी बहन सीमा देवी और भाई भूपेश बैठा के साथ मिलकर दास हत्या की साजिश रची। एसपी प्रवीण पुष्कर ने ही विजय को बेदो स्थित जरिया गांव में अपने निर्माणाधीन घर ले गई। वहां उसे शराब पिलाने के बाद तीनों आरोपियों ने मिलकर उसको मौत के घाट उतार दिया।

कुएं में फेंका शव                                      

एसपी ग्रामीण प्रवीण पुष्कर ने कहा कि हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद शव को एक बोरी में भरा और बाइक पर लादकर तेंगरिया ले गए। उसके बाद शव को कुएं में फेंक दिया। ताकी मामला उजागर ना हो। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि आरोपियों की निशानदेही पर पीड़ित का शव और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक को भी बरामद किया गया। इसके अलावा हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी मुख्य आरोपी रोशनी देवी की निशानदेही पर घर से बरामद कर लिया गया है। प्रवीण पुष्कर ने कहा कि तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

गुरुग्राम के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, बच्चों को तुरंत भेजा गया घर; पुलिस की टीम कर रही जांच

गुरुग्राम में स्कूलों की सुरक्षा को लेकर चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार सुबह शहर के कई बड़े और नामी स्कूलों को एक बार फिर ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली।

रांची में दिल दहला देने वाला मामला, बेटी ने प्रेमी संग मिलकर दिया मां की हत्या को अंजाम

रांची से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने मां-बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। डोरंडा थाना क्षेत्र के मनी टोला इलाके में एक गोद ली हुई बेटी ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या कर दी।

राजा रघुवंशी हत्याकांड...सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, शिलांग छोड़ने पर रोक सहित सख्त शर्तें

देश में चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले में मुख्य आरोपी और राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी को शिलांग की अदालत से जमानत मिल गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast