Search KhabarFast

Press ESC to close

Iran-Israel War: मिसाइल हमले के बीच भी सुरक्षित रही चीनी इलेक्ट्रिक कार, जानें क्या है इसकी कीमत

Iran-Israel War: मिसाइल हमले के बीच भी सुरक्षित रही चीनी इलेक्ट्रिक कार, जानें क्या है इसकी कीमत

Iran-Israel War: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद क्षेत्र में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। दोनों पक्षों के बीच लगातार हमले हो रहे हैं और इसका असर आम लोगों पर भी पड़ रहा है। इसी बीच एक घटना ने दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। जहां मिसाइल हमले के बेहद करीब होने के बावजूद एक इलेक्ट्रिक कार में सवार लोगों की जान बच गई।

यरुशलम में हुई ये घटना

ये घटना 1 मार्च को यरुशलम में हुई बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मिसाइल कार के बेहद करीब आकर गिरी थी। हालांकि मिसाइल सीधे कार पर नहीं गिरी, लेकिन धमाके का असर कार पर जरूर पड़ा। इस घटना में चीन की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी BYD की कार BYD Atto 3 मौजूद थी, जिसने हमले के बावजूद लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

5 लोगों की बची जान

बताया जा रहा है कि जब यह हादसा हुआ तब कार में कुल 5 लोग सवार थे। धमाके के असर से कार को कुछ नुकसान जरूर पहुंचा, लेकिन उसका मुख्य ढांचा सुरक्षित रहा। इसी वजह से कार में बैठे लोगों को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई। रिपोर्ट के अनुसार कार में सवार एक व्यक्ति को चोट लगी, जबकि बाकी चार लोगों को मामूली चोट आई।

कार में नहीं हुई तकनीकी खराबी

जानकारी के मुताबिक मिसाइल कार के पीछे की ओर गिरी थी। इतनी बड़ी घटना के बावजूद कार में आग नहीं लगी और बैटरी सिस्टम में भी किसी तरह की तकनीकी खराबी या थर्मल रनअवे के संकेत नहीं मिले। इसके अलावा कार के A, B और C पिलर्स भी सुरक्षित रहे। खास बात ये रही कि हादसे के बाद भी कार के डोर हैंडल ठीक से काम कर रहे थे, जिससे अंदर बैठे लोग आसानी से बाहर निकल पाए।

क्या है इस कार की कीमत?

सुरक्षा के लिहाज से BYD Atto 3 को यूरो NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। यह इलेक्ट्रिक कार भारत में भी बिकती है। हाल ही में कंपनी ने इसका बड़ा बैटरी पैक वाला नया वर्जन लॉन्च किया है। इसमें 74.8kWh की बैटरी दी गई है, जो करीब 510 किलोमीटर तक की रेंज देती है। इसके अलावा कार की टॉप स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जाती है और यह सिर्फ 5.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। भारत में इस कार की शुरुआती कीमत करीब 26.52 लाख रुपये एक्स-शोरूम है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

7.40 लाख की SUV ने मारी बाजी, Brezza-Venue को पीछे छोड़ बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

Tata Nexon: भारतीय ऑटो बाजार में इस वक्त SUV के ही चर्चे है। हर बार अपने नए सेगमेंट की वजह से SUV बिक्री की लिस्ट में नंबर 1 बनी रहती है। ये सिलसिला सितंबर 2026 को भी जारी रहा। दरअसल, सब-4 मीटर, मिनी, माइक्रो, कॉम्पैक्ट, मिड-साइज और फुल साइज के सेगमेंट की डिमांड इन दिनों बढ़ गई है। लेकिन ज्यादातर लोगों की पसंद सब-4 मीटर बनी हुई है। जिस वजह से SUV में टाटा नेक्सन ने एक बार फिर अपनी पकड़ मजबूत की हुई है।

नवरात्रि में आएगा महिंद्रा का धमाकेदार कार, कंपनी इस दिन लॉन्च कर रही XUV ​​3XO

महिंद्रा 15 अक्टूबर को XUV ​​3XO कॉम्पैक्ट SUV का CNG वेरिएंट लॉन्च करने जा रही है। ऑटोकार इंडिया ने अप्रैल 2026 में ही XUV 3XO CNG के विकास की खबर दी थी , और अब कंपनी के एक टीज़र से इसकी पुष्टि हो गई है।

200MP कैमरा और 9000mAh बैटरी...OnePlus का नया फोन जल्द होगा भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए बेस्ट है ये स्मार्टफोन

OnePlus 16 Launch: पुराने फोन से बोर हो चुके यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे है और गेम खेलने के शौकीन हैं तो आपके लिए OnePlus का नया स्मार्टफोन बेस्ट ऑप्शन है। दरअसल, OnePlus अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 आज 12 अक्टूबर 2026 सोमवार को लॉन्च कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast