
नई दिल्ली: कमर्शियल LPG सिलेंडर की कमी की खबरों पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "संकट बढ़ रहे हैं और बढ़ेंगे क्योंकि जिस तरह हमारी सरकार अमेरिका के ट्रेड डील के सामने झुकी है उससे संकट बढ़े हैं और जंग भी हैं तो संकट बढ़ेंगे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर उन्होंने कहा, "ऐसी बातें होनी चाहिए या जो लोग आज देश में उनकी नीतियों के कारण भुगत रहे हैं उसकी बात होनी चाहिए।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "यह सब बातें इसलिए की जाती है क्योंकि मेरे भाई जो कहते हैं सच कहते हैं। इनके सामने वह एक ही व्यक्ति हैं जो झुके नहीं। इन्होंने तमाम चीज़ें की। तरह-तरह की चीज़ें की। उनकी सोच इन लोगों से पच नहीं रही इसलिए उनकी आलोचना करते हैं। कोई सवाल पूछता है तो आप जवाब नहीं देते। यहां असली चर्चा नहीं हो रही।
हमने एक असली चर्चा नहीं की- प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने कहा कि वंदे मातरम् पर हमने दिन भर चर्चा कर ली, नेहरू जी, इंदिरा जी पर सारी आलोचनाएं ये लोग करते रहे लेकिन हमने एक असली चर्चा नहीं की। ये लोग आलोचना कर रहे हैं कि हमने सदन को कमजोर कर दिया लेकिन असलियत यह है कि इन्होंने स्पीकर पर दबाव डाला है, उनकी स्वतंत्रता इन्होंने खत्म की है। हम तो संस्थाओं को बचाने के लिए कह रहे हैं क्योंकि वह संस्थाएं निष्पक्ष रही नहीं जिनपर हमारा लोकतंत्र आधारित है।
Leave a comment