आतंकवाद के खिलाफ हमला करने के लिए यह सही समय : जॉन

आतंकवाद के खिलाफ हमला करने के लिए यह सही समय : जॉन

भारतीय सेना के द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक्स को बॉलीवुड से भी खासा समर्थन मिल रहा है। एक्शन हीरो जॉन अब्राहम का मानना है कि यह सर्वश्रेष्ठ समय है जब पूरे देश को आतंकवाद के खिलाफ हमला बोलना चाहिेए।

जॉन ने कहा हमें गर्व है। हमें यह पहले ही कर देना चाहिए था। मैं एलओसी के बारे में बात कर रहा हूं। यह सही समय है जब हमें आतंकवाद का जवाब देना चाहिेए। एक देश के तौर पर हम बहुत ज्यादा सहिष्णु हैं। मुझे लगता है कि अब हमें बताना चाहिए कि भारत क्या कर सकता है।

जॉन अब्राहम अपनी फिल्म फोर्स 2 के ट्रेलर लॉन्च पर मौजूद थे। उनकी बात में को-स्टार सोनाक्षी सिन्हा ने भी सहमति जताई। सोनाक्षी ने कहा मैं जॉन की बात का समर्थन करती हूं। साथ ही उन लोगों को धन्यवाद देती हूं जिन्होंने यह बड़ा कदम उठाया।

सोनाक्षी ने कहा यह समय की मांग है। यह जो भी हो रहा है इस बात से मैं खुश हूं। हम सभी इस देश के नागरिक हैं। सोनाक्षी की अगली फिल्म नूर है। इसमें वो एक पत्रकार की भूमिका में हैं। सोनाक्षी की यह फिल्म पाकिस्तानी लेखक सबा इम्तियाज के उपन्यास कराची पर बेस्ड है।

इस बारे में सवाल किए जाने पर सोनाक्षी ने कहा हम इस बारे में बाद में बात करेंगे। मैं इस पर अभी कोई बात नहीं करना चाहती हूं। यह फिल्म एक पाकिस्तानी लेखक के उपन्यास पर बेस्ड है मगर मैंने पाकिस्तानी रिपोर्टर का रोल नहीं किया है।

Leave a comment