
28 सितंबर 1982 को रणबीर कपूर पैदा हुए थे। वे सुपरस्टार हैं तो यह जानकारी उनके लिए जाहिर तौर पर नई नहीं है। लेकिन शर्तिया ये बात कम ही जानते होंगे कि उन्होंने अपना फिल्मी करियर एक शॉर्ट फिल्म से शुरू किया था।
बात 2006 की है जब वे फिल्मों से जुड़े जरूर थे लेकिन एक्टिंग को गंभीरता से नहीं ले रहे थे। दोस्त अभय चोपड़ा को एक शॉर्ट फिल्म बनाना थी। फिल्म का नाम था इंडिया 1964। रणबीर इसमें खास रोल करने के लिए तैयार हो गए।
फिल्म इतनी अच्छी बनी कि स्टूडेंट ऑस्कर तक के लिए नॉमिनेट हुई। इसमें मशहूर एक्टर शरत सक्सेना ने भी काम किया था। कह सकते हैं वे ही इस फिल्म में एकमात्र पहचाना हुआ नाम थे। उन्होंने पुलिसवाले का किरदार निभाया था।
इसके काफी समय बाद रणबीर को संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया ऑफर हुई। सोनम कपूर और उनका करियर इसी फिल्म से शुरू हुआ। फिल्म तो फ्लॉप रही मगर दोनों ही स्टार किड्स चल निकले। वैसे रणबीर का करियर अभी मुश्किल दौर में हैं क्योंकि कई फिल्में लगातार फ्लॉप हुई हैं। बड़ी उम्मीद करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल से है जो दिवाली पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उन पर फिल्माए गाने अभी से म्यूजिक चार्ट पर टॉप कर रहे हैं।
Leave a comment