बिपाशा से शादी के बाद खुद को बदलने में लगे करण सिंह ग्रोवर

बिपाशा से शादी के बाद खुद को बदलने में लगे करण सिंह ग्रोवर

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की शादी को अभी सालभर भी नहीं हुआ है, बदलाव का दौर शुरू हो गया है। ज्यादा मत सोचिए यह बदलाव वो है जो करण अपनी फिजीक में ला रहे हैं।

करण सिंह ग्रोवर अपने मस्कुलर फिजिक और सिक्स पैक के लिए जाने जाते हैं। अब सुनने में आ रहा है कि करण अपनेे आगामी प्रोजेक्ट के लिए अपनी बॉडी पर काफी मेहनत कर रहे हैं। वे अपने मसल्स पर वर्क कर रहे है ताकि वे लीन बॉडी बना सके। बता दें कि बिपाशा और करण की दोस्ती मजबूत भी साथ में जिम करने से हुई थी। दोनों ही फिटनेस फ्रीक हैं, इसलिए लगता नहीं कि करण को ऐसा करने में कोई दिक्कत होगी।

खबरी ने बताया 'करण सिंह ग्रोवर अपने नए अवतार को लेकर काफी एक्ससिटेड हैं। उन्होंने अभी से ही प्लानिंग शुरू कर दी है। खुद को इस लीन लुक में देखने के लिए वे काफी एक्ससिटेड हैं।

करण सिंह ग्रोवर लीन बॉडी पाने के लिए एरिअल योग करेंगे। वे खाने-पीने का भी खास ध्यान रखेंगे। अब वे ऐसा खाना खाएंगे ‍‍जिसमे लौ फैट्स हों।

वैसे यह पता नहीं लग पा रहा है कि वो नया प्रोजेक्ट क्या है ‍‍जिसके लिए करण खुद को बदल रहे हैं। सिर्फ इतनी हलचल है कि कुछ खास जरूर है।

Leave a comment