
हाल ही में करीना कपूर की बर्थडे पार्टी पर सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह से हुई उनकी बेटी सारा भी मौजूद थीं और उनकी मौजूदगी के चर्चे अभी तक खबरों में हैं। अब वे एक और वजह से खबरों में आ गई हैं।
जबरदस्त चर्चा है कि करण जौहर की आने वाली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के सीक्वल में काम करने से सारा ने इनकार कर दिया है। इस फिल्म में उन्हें लॉन्च किए जाने की खबर थी। टाइगर श्रॉफ भी इस फिल्म में बतौर हीरो लिया गया है।
वैसे एक खबर यह भी है कि सारा अली खान ने अपनी पीआर एजेंसी भी बदल ली है। पहले वे उसी पीआर कंपनी से जुड़ी थीं जो करण के प्रोडक्शन हाउस से लॉन्च हुए न्यूकमर्स का काम देखती थी। सारा ने किसी नई कंपनी का हाथ थामा है यह पता नहीं चल पाया है।
हाल ही में करीना की बर्थडे पार्टी की जान रहीं सारा ने ब्लू जींस पर सफेद क्रॉप टॉप पहन रखा था, जिसे देखकर कोई भी कह सकता है कि यह बंदी कभी भी बॉलीवुड प्रवेश कर सकती है। उनकी यह तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं। वैसे बता दें कि करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' जबरदस्त हिट साबित हुई थी। इसी से वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बॉलीवुड प्रवेश किया था।
Leave a comment