Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली के चांदनी चौक में बंदूक की नोक पर 50 लाख की लूट, ज्वेलरी शॉप को बदमाशों ने बनाया निशाना

दिल्ली के चांदनी चौक में बंदूक की नोक पर 50 लाख की लूट, ज्वेलरी शॉप को बदमाशों ने बनाया निशाना

Loot in Chandni Chowk: दिल्ली के चांदनी चौक में दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां बदमाशों ने बंदूक की नोक पर एक ज्वेलरी शॉप को अपना निशाना बनाया और 50 लाख की लूटपाट की। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।

बताया जा रहा है कि चांदनी चौके के गली अनार वाली में रिया गोल्ड के नाम से एक दुकान है। 25 फरवरी की दोपहर अचानक से कुछ बदमाश बंदूक लेकर पहुंचे और दुकान के कर्मचारियों को बंदूक से डराकर लूटपाट की। बदमाश करीब 50 हजार के गहने लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल

वहीं, बदमाशों के जाने के बाद डरे-सहमे कर्मचारी ने घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने के बाद चांदनी चौक थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। ज्वेलरी दुकान के कर्मचारियों का कहना है कि कुछ ग्राहक दुकाने में गहने देख रहे थे, तभी ग्राहक बनकर आए कुछ बदमाश ज्वेलरी शॉप में दाखिल हो गए। कुछ देर की बातचीत के बाद बदमाशों ने बंदूक निकाल ली और कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर ले लिया और कहा कि गहने बाहर निकालो।

आसपास के दुकानदार सहमे

बदमाशों की धमकी मिलने के बाद दुकानदार ने गहने निकालकर दे दिए। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। दुकान कर्माचरियों का कहना है कि करीब 50 लाख के गहने बदमाश ने लूट लिए। वहीं, चांदनी चौक में वारदात के बाद हर कोई हैरान है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद लोगों के मन में दहशत फैल गई। आसपास के दुकानदार भी सहम गए।  पुलिस की टीमें लूटपाट करने वाले आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast