Search KhabarFast

Press ESC to close

बाजार में तेजी, सेसेंक्स 46 अंक चढ़कर बंद

बाजार में तेजी, सेसेंक्स 46 अंक चढ़कर बंद

मुंबई: बाजार में तेजी कायम है। हालांकि एक समय सेंसेक्स करीब 150 अंक ऊपर था और बंद होते-होते ये तेजी सिमटकर 50 अंक के करीब रह गई। लेकिन निफ्टी किसी तरह 6300 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। बैंक, ऑटो और कंज्यूमर ड्युरेबल्स शेयरों में खरीदारी से बाजार में बढ़त दिखी। वहीं पावर, आईटी और ऑयल एंड गैस शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव भी दिखा। दिग्गज शेयरों के मुकाबले आज मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी बढ़त रही।

बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 46 अंक यानि 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 21,251 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 10 अंक की मामूली बढ़त के साथ 6,314 पर बंद हुआ है।

आज के कारोबारी सत्र में दिग्गज शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, जयप्रकाश एसोसिएट्स, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक और सेसा स्टरलाइट सबसे ज्यादा 3.3-1.6 फीसदी चढ़कर बंद हुए हैं। हालांकि कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस, कोल इंडिया, बीएचईएल, एशियन पेंट्स, गेल और सन फार्मा जैसे दिग्गज शेयर 3-1.4 फीसदी गिरकर बंद हुए हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

21 में से 14 परीक्षाओं में हुई फेल...फिर BPSC में मारी बाजी, पहली कोशिश में MP की आस्था बिहार में बनी SDM

BPSC Success Story: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले (पलेरा) की निवासी आस्था दमेले ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में 23वीं रैंक हासिल की है। इस सफलता के साथ उनका चयन बिहार में SDM (सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट) के पद पर हुआ है।

NCERT ने पहली बार 9वीं क्लास की किताब में जोड़ा 'इमरजेंसी' सेक्शन, जेपी की भूमिका पर भी रहेगा जोर; जानें और क्या-क्या बदला?

Emergency Section in Class 9: इंडिया में इमरजेंसी लगने के लगभग पांच दशक बाद, NCERT ने पहली बार क्लास 9 की टेक्स्टबुक में इस टॉपिक को शामिल किया है, और इसे बड़ी चुनौतियों में से एक के तौर पर पेश किया है, क्योंकि ज़्यादातर फंडामेंटल राइट्स सस्पेंड कर दिए गए थे।

NEET अनियमितताओं पर केरल में विरोध तेज, मंत्री रोजी एम जॉन ने 40 दिन के आंदोलन का ऐलान किया

केरल के उच्च शिक्षा मंत्री रोजी एम जॉन ने गुरुवार को नीट परीक्षा में अनियमितताओं का मुद्दा उठाया और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की निंदा करते हुए 40 दिनों तक कई चरणों में विरोध प्रदर्शनों की घोषणा की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast