Search KhabarFast

Press ESC to close

सहारा प्रमुख को राहत नहीं,SC में होंगे पेश

सहारा प्रमुख को राहत नहीं,SC में होंगे पेश

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट और सहारा के बीच आर-पार की लड़ाई जारी है. कोर्ट ने व्यक्तिगत पेशी से छूट की सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत राय की अर्जी को आज खारिज कर दिया. निवेशकों का 20,000 करोड़ रुपये लौटाने के मामले में चूक के संबंध में उन्हें व्यक्तिगत रूप से बुधवार को कोर्ट के समक्ष पेश होना है.

गौरतलब है कि सहारा समूह द्वारा न्यायिक आदेश के बावजूद निवेशकों का 20 हजार करोड़ रुपये नहीं लौटाने के कारण सुप्रीम कोर्ट ने और सख्ती करते हुए इसके मुखिया सुब्रत राय को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने का निर्देश दिया. न्यायालय ने इसके साथ ही बाजार नियामक सेबी को कंपनियों की संपत्तियों को बेचने की भी अनुमति दे दी थी.

शीर्ष अदालत ने सुब्रत राय के साथ ही सहारा इंडिया रियल इस्टेट कॉर्प लिमिटेड और सहारा इंडिया हाउसिंग इन्वेस्टमेन्ट कॉर्प लि के निदेशक रवि शंकर दुबे, अशोक राय चौधरी और वंदना भार्गव को भी 26 फरवरी को न्यायालय में व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने का निर्देश दिया था.

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

21 में से 14 परीक्षाओं में हुई फेल...फिर BPSC में मारी बाजी, पहली कोशिश में MP की आस्था बिहार में बनी SDM

BPSC Success Story: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले (पलेरा) की निवासी आस्था दमेले ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में 23वीं रैंक हासिल की है। इस सफलता के साथ उनका चयन बिहार में SDM (सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट) के पद पर हुआ है।

NCERT ने पहली बार 9वीं क्लास की किताब में जोड़ा 'इमरजेंसी' सेक्शन, जेपी की भूमिका पर भी रहेगा जोर; जानें और क्या-क्या बदला?

Emergency Section in Class 9: इंडिया में इमरजेंसी लगने के लगभग पांच दशक बाद, NCERT ने पहली बार क्लास 9 की टेक्स्टबुक में इस टॉपिक को शामिल किया है, और इसे बड़ी चुनौतियों में से एक के तौर पर पेश किया है, क्योंकि ज़्यादातर फंडामेंटल राइट्स सस्पेंड कर दिए गए थे।

NEET अनियमितताओं पर केरल में विरोध तेज, मंत्री रोजी एम जॉन ने 40 दिन के आंदोलन का ऐलान किया

केरल के उच्च शिक्षा मंत्री रोजी एम जॉन ने गुरुवार को नीट परीक्षा में अनियमितताओं का मुद्दा उठाया और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की निंदा करते हुए 40 दिनों तक कई चरणों में विरोध प्रदर्शनों की घोषणा की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast