Search KhabarFast

Press ESC to close

स्पाइसजेट की तरफ से तीन दिन की सुपर सेल

स्पाइसजेट की तरफ से तीन दिन की सुपर सेल

नई दिल्ली:एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट की तरफ से हवाई यात्रियों को तीन दिन के लिए सुपर सेल ऑफर दिया जा रहा है। ऑफर के मुताबिक अगर आप 30 दिन बाद की बुकिंग करवाते हैं, तो टिकट पर 50 फीसदी तक की छूट मिलेगी।

स्पाइसजेट का यह स्पेशल ऑफर 21 से 23 जनवरी की रात तक सीटों के उपलब्ध होने तक जारी रहेगा। इस ऑफर के मुताबिक दिल्ली से गोवा का किराया करीब 3300 रुपये, दिल्ली से मुंबई का करीब 2800 तथा बेंगलुरु से मुंबई का किराया 1900 रुपये होगा। इसी तरह, मुंबई-कोलकाता का किराया करीब 3100 रुपये, हैदराबाद-कोलकाता का किराया करीब 2700 और बेंगलुरु-दिल्ली का किराया करीब 3400 रुपये होगा।

स्पाइसजेट के मुताबिक फरवरी से अप्रैल तक लोग ज्यादा ट्रैवल नहीं करते हैं, इसलिए कोशिश है कि इस ऑफर के जरिये लोग सस्ती टिकट खरीदें, जिससे ग्राहकों के साथ-साथ कंपनी को भी फायदा होगा। माना जा रहा है कि स्पाइसजेट के इस ऑफर के बाद अन्य एयरलाइंस भी इसी तरह के ऑफर घोषित कर सकती हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

21 में से 14 परीक्षाओं में हुई फेल...फिर BPSC में मारी बाजी, पहली कोशिश में MP की आस्था बिहार में बनी SDM

BPSC Success Story: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले (पलेरा) की निवासी आस्था दमेले ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में 23वीं रैंक हासिल की है। इस सफलता के साथ उनका चयन बिहार में SDM (सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट) के पद पर हुआ है।

NCERT ने पहली बार 9वीं क्लास की किताब में जोड़ा 'इमरजेंसी' सेक्शन, जेपी की भूमिका पर भी रहेगा जोर; जानें और क्या-क्या बदला?

Emergency Section in Class 9: इंडिया में इमरजेंसी लगने के लगभग पांच दशक बाद, NCERT ने पहली बार क्लास 9 की टेक्स्टबुक में इस टॉपिक को शामिल किया है, और इसे बड़ी चुनौतियों में से एक के तौर पर पेश किया है, क्योंकि ज़्यादातर फंडामेंटल राइट्स सस्पेंड कर दिए गए थे।

NEET अनियमितताओं पर केरल में विरोध तेज, मंत्री रोजी एम जॉन ने 40 दिन के आंदोलन का ऐलान किया

केरल के उच्च शिक्षा मंत्री रोजी एम जॉन ने गुरुवार को नीट परीक्षा में अनियमितताओं का मुद्दा उठाया और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की निंदा करते हुए 40 दिनों तक कई चरणों में विरोध प्रदर्शनों की घोषणा की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast