Search KhabarFast

Press ESC to close

स्पाइसजेट ने किराए में की 75 प्रतिशत की कटौती

स्पाइसजेट ने किराए में की 75 प्रतिशत की कटौती

नई दिल्ली:विमानन कंपनी स्पाइस जेट ने यात्रियों के लिए सुपर समर सेल का ऐलान किया है. कंपनी ने यात्रियों को किराए में 75 फीसदी तक की छूट देने की घोषणा की है. ऑफर महज तीन दिनों तक है. अगर आप 1 अप्रैल से 30 जून के बीच हवाई यात्रा करना चाहते हैं तो इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं. कंपनी की ये सेल शुरू हो चुकी है. आप बुधवार रात 11 बजकर 59 मिनट तक टिकट बुक (1 अप्रैल से 30 जून के बीच) करा सकते हैं.
इस ऑफर के तहत स्पाइस जेट यात्रियों को टिकट किराये में बेस फेयर प्लस फ्यूल चार्ज पर 75 फीसदी तक की छूट देगा. किराये में दिया जाने वाला डिस्काउंट बेहद आकर्षक है. मसलन, दिल्ली से गोवा जाने के लिए अगर आपको टिकट के लिए 11,148 रुपये चुकाने पड़ते हैं तो इस ऑफर का लाभ उठाकर आप इस टिकट को महज 3,737 रुपये में खरीद सकते हैं.
स्पाइस जेट की वेबसाइट, ऑनलाइन ट्रेवल पोर्टल और ट्रेवल एजेंट के जरिए आप टिकट बुक कर सकते हैं. एयरलाइन कॉल सेंटर और एयरपोर्ट टिकटिंग काउंटर से अगर आप टिकट बुक कराते हैं तो इस ऑफर का लाभ आपको नहीं मिलेगा. साथ ही अन्य ऑफर के साथ इस स्कीम को नहीं जोड़ा जा सकता. एयरलाइन वेबसाइट ने कहा कि सुपर समर सेल स्पाइस जेट नेटवर्क की सभी डोमेस्टिक डायरेक्ट फ्लाइट्स पर लागू होगी. डिस्काउंट सिर्फ बेस फेयर और फ्यूल सरचार्ज पर दिया गया है.
यात्रियों को अन्य फीस व सभी तरह के टैक्स देने होंगे. अब ऐसा बताया जा रहा है कि स्पाइस जेट के इस बेजोड़ ऑफर के बाद इंडिगो और गोएयर भी अपने टिकट के किराये में भारी कटौती कर सकते हैं.

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

21 में से 14 परीक्षाओं में हुई फेल...फिर BPSC में मारी बाजी, पहली कोशिश में MP की आस्था बिहार में बनी SDM

BPSC Success Story: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले (पलेरा) की निवासी आस्था दमेले ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में 23वीं रैंक हासिल की है। इस सफलता के साथ उनका चयन बिहार में SDM (सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट) के पद पर हुआ है।

NCERT ने पहली बार 9वीं क्लास की किताब में जोड़ा 'इमरजेंसी' सेक्शन, जेपी की भूमिका पर भी रहेगा जोर; जानें और क्या-क्या बदला?

Emergency Section in Class 9: इंडिया में इमरजेंसी लगने के लगभग पांच दशक बाद, NCERT ने पहली बार क्लास 9 की टेक्स्टबुक में इस टॉपिक को शामिल किया है, और इसे बड़ी चुनौतियों में से एक के तौर पर पेश किया है, क्योंकि ज़्यादातर फंडामेंटल राइट्स सस्पेंड कर दिए गए थे।

NEET अनियमितताओं पर केरल में विरोध तेज, मंत्री रोजी एम जॉन ने 40 दिन के आंदोलन का ऐलान किया

केरल के उच्च शिक्षा मंत्री रोजी एम जॉन ने गुरुवार को नीट परीक्षा में अनियमितताओं का मुद्दा उठाया और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की निंदा करते हुए 40 दिनों तक कई चरणों में विरोध प्रदर्शनों की घोषणा की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast