Search KhabarFast

Press ESC to close

मात्र 91471 रूपए में लीजिए हार्ले डेविडसन बाइक

मात्र 91471 रूपए में लीजिए हार्ले डेविडसन बाइक

जयपुर। हार्ले डेविडसन बाइक की चाहत रखने वाले अब इसें पूरी कर सकते हैं क्योंकि भारत में हार्ले डेविडसन की सबसे सस्ती बाइक स्ट्रीट 750 को 91471 रूपए के डाउनपेमेंट के साथ खरीदा जा सकता है।

इस बुकिंग 1 मार्च से शुरू हो रही है। अमरीकन कंपनी की ओर से भारत में यह 13 वीं बाइक है जो सबसे सस्ती है। हार्ले डेविडसन स्ट्रीट 750 की शुरूआती कीमत 4.1 लाख रूपए (एक्स शोरूम दिल्ली) रखी गई है।

यह बाइक देश में कंपनी के 13 शोरूम में उपलब्ध कराई जा रही है। कंपनी के मुताबिक हार्ले बाइक्स के लिए आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक फायनेंस सुविधा दे रहे हैं।

हार्ले डेविडसन स्ट्रीट 750 के लिए फायनेंस कराने वाले बैंक इसके लिए डाउन पेमेंट के तौर पर 91471 रूपए की राशि ले रहे हैं। इसके बाद 8309 रूपए की मासिक के हिसाब से 5 सालों में पूरा पैसा चुका जा सकता है।

हार्ले डेविडसन स्ट्रीट 750 बाइक को कंपनी के हरियाणा स्थित असेंबली प्लांट पर ही बनाया जा रहा है जिसके चलते इसकी कीमत कम हैं।

कंपनी ने अपनी इस जबरदस्त और सस्ती बाइक में 750 सीसी का इंजन दिया है जबकि इसमें लगे इंधन टैंक की क्षमता 13.1 लीटर है। यह एक ग्लोबल बाइक मॉडल है जिसें भारत के अलावा विदेशी बाजारों में भी यहां से निर्यात किया जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

21 में से 14 परीक्षाओं में हुई फेल...फिर BPSC में मारी बाजी, पहली कोशिश में MP की आस्था बिहार में बनी SDM

BPSC Success Story: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले (पलेरा) की निवासी आस्था दमेले ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में 23वीं रैंक हासिल की है। इस सफलता के साथ उनका चयन बिहार में SDM (सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट) के पद पर हुआ है।

NCERT ने पहली बार 9वीं क्लास की किताब में जोड़ा 'इमरजेंसी' सेक्शन, जेपी की भूमिका पर भी रहेगा जोर; जानें और क्या-क्या बदला?

Emergency Section in Class 9: इंडिया में इमरजेंसी लगने के लगभग पांच दशक बाद, NCERT ने पहली बार क्लास 9 की टेक्स्टबुक में इस टॉपिक को शामिल किया है, और इसे बड़ी चुनौतियों में से एक के तौर पर पेश किया है, क्योंकि ज़्यादातर फंडामेंटल राइट्स सस्पेंड कर दिए गए थे।

NEET अनियमितताओं पर केरल में विरोध तेज, मंत्री रोजी एम जॉन ने 40 दिन के आंदोलन का ऐलान किया

केरल के उच्च शिक्षा मंत्री रोजी एम जॉन ने गुरुवार को नीट परीक्षा में अनियमितताओं का मुद्दा उठाया और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की निंदा करते हुए 40 दिनों तक कई चरणों में विरोध प्रदर्शनों की घोषणा की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast