Search KhabarFast

Press ESC to close

89 अंकों की तेजी के साथ हुआ बंद सेंसेक्स

89 अंकों की तेजी के साथ हुआ बंद सेंसेक्स

मुंबई:देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 88.76 अंकों की तेजी के साथ 20,722.97 पर और निफ्टी 25.65 अंकों की तेजी के साथ 6,152.75 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 9.64 अंकों की तेजी के साथ 20,643.85 पर खुला और 88.76 अंकों या 0.43 फीसदी की तेजी के साथ 20,722.97 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,750.52 के ऊपरी और 20,629.56 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 4.95 अंकों की तेजी के साथ 6,132.05 पर खुला और 25.65 अंकों या 0.42 फीसदी की तेजी के साथ 6,152.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 6,160.35 के ऊपरी और 6,125.75 के निचले स्तर को छुआ।बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 31.48 अंकों की तेजी के साथ 6,376.94 पर और स्मॉलकैप 41.48 अंकों की तेजी के साथ 6,372.20 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से आठ सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। सूचना प्रौद्योगिकी (1.48 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.22 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.17 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.11 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (1.04 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।बीएसई के चार सेक्टरों धातु (1.06 फीसदी), बिजली (0.41 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.18 फीसदी) और वाहन (0.09 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

21 में से 14 परीक्षाओं में हुई फेल...फिर BPSC में मारी बाजी, पहली कोशिश में MP की आस्था बिहार में बनी SDM

BPSC Success Story: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले (पलेरा) की निवासी आस्था दमेले ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में 23वीं रैंक हासिल की है। इस सफलता के साथ उनका चयन बिहार में SDM (सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट) के पद पर हुआ है।

NCERT ने पहली बार 9वीं क्लास की किताब में जोड़ा 'इमरजेंसी' सेक्शन, जेपी की भूमिका पर भी रहेगा जोर; जानें और क्या-क्या बदला?

Emergency Section in Class 9: इंडिया में इमरजेंसी लगने के लगभग पांच दशक बाद, NCERT ने पहली बार क्लास 9 की टेक्स्टबुक में इस टॉपिक को शामिल किया है, और इसे बड़ी चुनौतियों में से एक के तौर पर पेश किया है, क्योंकि ज़्यादातर फंडामेंटल राइट्स सस्पेंड कर दिए गए थे।

NEET अनियमितताओं पर केरल में विरोध तेज, मंत्री रोजी एम जॉन ने 40 दिन के आंदोलन का ऐलान किया

केरल के उच्च शिक्षा मंत्री रोजी एम जॉन ने गुरुवार को नीट परीक्षा में अनियमितताओं का मुद्दा उठाया और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की निंदा करते हुए 40 दिनों तक कई चरणों में विरोध प्रदर्शनों की घोषणा की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast