Search KhabarFast

Press ESC to close

'बम फेंकोगे तब भी प्यार मिलेगा' - धमकियों के साए में दिलजीत का मुंबई कॉन्सर्ट, स्टेज से दिया मोहब्बत का पैगाम

'बम फेंकोगे तब भी प्यार मिलेगा' - धमकियों के साए में दिलजीत का मुंबई कॉन्सर्ट, स्टेज से दिया मोहब्बत का पैगाम

Diljit Dosanjh Bomb Threat: लगातार मिल रहीं बम से उड़ाने की धमकियों के बीच दिलजीत ने 27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में कॉन्सर्ट किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बम से उड़ाने की धमकियां देने वाले चाहते हैं कि उनके कॉन्सर्ट में कोई न आए और फैंस को डरा दिया जाए। दिलजीत दोसांझ ने कहा, 'कहते हैं दिलजीत को बम से उड़ा देंगे, वाह..., इनका मकसद सिर्फ यही है कि दिलजीत के शो में लोग न आएं।

मुंबई पुलिस का बहुत-बहुत शुक्रिया

उनको डरा दिया जाए, धमका दिया जाए। किसी भी तरीके से रोक दिया जाए।'आगे दिलजीत ने कहा, 'शहरों में तो बारूदों का मौसम है, गांव चलो, ये अमरूदों का मौसम है। मेरी तरफ से आपको प्यार है। आप बेशक बम फेंको। मेरी तरफ से फिर भी आपको प्यार है। मैं जो गाने गाता हूं, वो गांव से हैं, मैं खुद भी गांव से हूं। मेरा गाना आपको समझ न आए, लेकिन मिट्टी की खूशबू आपको जरूर आएगी। मैं जानता हूं कि जितने लोग यहां हैं, उतने ही बाहर भी फंसे हुए हैं, पुलिस वालों की भी मजबूरी है, चेक करके भेज रहे हैं सबको। मुंबई पुलिस का बहुत-बहुत शुक्रिया।

'कई बार मिली कॉन्सर्ट में बम धमाके करने की धमकी

दिलजीत दोसांझ इन दिनों इंडिया ऑरा टूर 2026 कर रहे हैं। वह भारत के कई शहरों में लगातार परफॉर्म कर रहे हैं, इसी बीच उन्हें अब तक 5 बार बम से उड़ाने की धमकियां दी गई हैं।मुंबई कॉन्सर्ट से ठीक पहले 26 नवंबर को भी मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला था। इस मेल में BMC मुख्यालय स्थित मेयर के दफ्तर, मुंबई मेट्रो नेटवर्क, अमिताभ बच्चन का बंगला जलसा और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट समेत कई अहम जगहों को उड़ाने की बात कही गई थी।23 अक्टूबर को मुंबई नगर निगम के कार्यालय में एक ईमेल आया था। इसमें दिलजीत के 27 नवंबर को हुए कॉन्सर्ट में आत्मघाती हमले की धमकी दी गई थी। ईमेल में अमिताभ बच्चन के घर को भी निशाना बनाने की बात कही गई थी। मैसेज में खालिस्तान से जुड़े संगठनों का जिक्र था।

एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा कॉन्सर्ट में पहुंचीं, दिलजीत ने मंच पर बुलाया

बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा भी दिलजीत के मुंबई कॉन्सर्ट में पहुंचीं। इस दौरान दिलजीत ने उन्हें मंच पर बुलाया। दोनों साथ थिरके, जिसके बाद दिलजीत ने उन्हें तोहफा दिया। वीडियो दिलजीत ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

मनसे ने भी किया था दिलजीत का कॉन्सर्ट रद्द करने की मांग

दिलजीत का मुंबई कॉन्सर्ट 27 नवंबर को महालक्ष्मी रेसकोर्स में हुआ। कॉन्सर्ट से कुछ घंटे पहले ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने कॉन्सर्ट रद्द करने की मांग की थी। मनसे का आरोप है कि महालक्ष्मी रेसकोर्स और एनएससीआई डोम में होने वाले कार्यक्रमों में ड्रग्स का इस्तेमाल और बिक्री होती है। मनसे ने चेतावनी दी है कि मांग नहीं मानी गई तो स्थानीय लोगों के साथ रास्ता रोको आंदोलन किया जाएगा। हालांकि आपत्ति के बावजूद मुंबई कॉन्सर्ट में हजारों लोग शामिल हुए।

कॉन्सर्ट के लिए बुकमायशो ने जारी की थी गाइडलाइन

कॉन्सर्ट से पहले टिकटिंग प्लेटफॉर्म बुकमायशो ने दर्शकों के लिए सख्त गाइडलाइन जारी कर कॉन्सर्ट में झंडे, बैनर, पोस्टर और हाथ से बनाए गए साइन ले जाने पर रोक लगाई गई थी। चाकू, ब्लेड, छाता, पानी की बोतल, बड़े बैग, लैपटॉप और टैबलेट भी प्रतिबंधित सामानों की सूची में शामिल थे।

Also read: लव गिल से तुलना पर भड़कीं प्रियंका जग्गा, वीडियो शेयर कर माही विज को दिया करारा जवाब, जानिए क्या कहा?

बेंगलुरु कॉन्सर्ट को लेकर भी मिली धमकी

मुंबई के बाद दिलजीत का कॉन्सर्ट 29 नवंबर को बेंगलुरु के एनआईसीई ग्राउंड्स में होना है। इससे पहले वहां भी बम धमकी का मामला सामने आया। पुलिस के मुताबिक, 9 नवंबर को हुबली-धारवाड़ नगर निगम आयुक्त को एक ईमेल भेजा गया था। इसमें कॉन्सर्ट के दौरान आईईडी विस्फोट की धमकी दी गई थी। ईमेल में लोगों को बच्चों को कार्यक्रम में न लाने और मेट्रो से यात्रा नहीं करने की चेतावनी भी दी गई थी।मामले में बेंगलुरु पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। साइबर टीम ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने साफ किया है कि मामले की जांच जारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bigg Boss 20: सोते गुल्लू को जगाने के चक्कर में फंसीं लव गिल, नेटिजंस ने की एविक्शन की मांग

Bigg Boss 20: बिग बॉस में आय दिन कुछ न कुछ ऐसा होता ही रहता हैं। जिससे दर्शकों में उत्साह बना रहे हैं। बता दें की शो के शुरुआत से ही लव गिल की दोस्ती स्काउट के साथ देखी जा रही थी। जिसको लेकर घर में बहस का भी दौर चल रहा था। वहीं शो के प्रोमो में कुछ ऐसा दिखा जिसके कारन लव गिल और स्काउट दोनों की आलोचना हुई। उन्होंने दोस्ती के नाम पर कुछ ऐसी हरकत कर दी

Sapna Choudhary ने हटवाया Veer Sahu के नाम का Tattoo, वीर ने जारी किया 'Prince And Prostitute' का Poster

Sapna Choudhary Veer Sahu Divorce: हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने पति वीर साहू से तलाक के बीच अपने हाथ पर बने उनके नाम के टैटू को हटवा दिया है। सपना दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक टैटू स्टूडियो पहुंचीं, जहां लेजर ट्रीटमेंट से उनकी कलाई पर बना वीर का टैटू हटाया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सपना खुद अपने मोबाइल से इस पूरी प्रक्रिया को रिकॉर्ड करती नजर आ रही हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast