Search KhabarFast

Press ESC to close

लव गिल से तुलना पर भड़कीं प्रियंका जग्गा, वीडियो शेयर कर माही विज को दिया करारा जवाब, जानिए क्या कहा?

लव गिल से तुलना पर भड़कीं प्रियंका जग्गा, वीडियो शेयर कर माही विज को दिया करारा जवाब, जानिए क्या कहा?

Priyanka Jagga vs Mahi Vij:   बिग बॉस 20 के बीते एपिसोड में माही विज और लव गिल के बीच जमकर बहस हुई। दोनों ने एक-दूसरे को लेकर कई कड़वी बातें कहीं। इसी लड़ाई के दौरान माही विज ने लव गिल की तुलना सीजन 10 की कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा से कर दी।माही विज ने कहा था कि लव की आवाज और शक्ल, दोनों प्रियंका से मिलती हैं। माही की इस तुलना पर अब प्रियंका जग्गा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

प्रियंका जग्गा से हुई लव गिल की तुलना

प्रियंका जग्गा ने इस तुलना पर सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कहा है, लेकिन उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फैन द्वारा बनाई गई एक वीडियो शेयर किया है। प्रियंका ने krizyrrshek नाम के यूजर का वीडियो शेयर किया है।इस वीडियो में वो यूजर कहता है- जो लोग भी लव गिल की तुलना प्रियंका से कर रहे हैं, वो ऐसा करना बंद कर दें क्योंकि प्रियंका जग्गा अपने प्वाइंट ऑफ व्यू रखती हैं, लव गिल ऐसा नहीं करती हैं।

प्रियंका ने री-शेयर किया फैन का वीडियो

प्रियंका ने जो वीडियो शेयर किया है, वो यूजर ने 9 हफ्ते पहले बनाया था। लेकिन प्रियंका ने इस वीडियो को अब अपने इंस्टा पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करने की टाइमिंग ही बताती है कि प्रियंका ने माही विज द्वारा की गई तुलना पर ही अपनी प्रतिक्रिया दी है।वीडियो में कहा गया है, "जो भी लोग प्रियंका जग्गा की तुलना लव गिल से कर रहे हैं, प्लीज ऐसा करना बंद कर दो। प्रियंका जग्गा का मजबूत प्वाइंट ऑफ व्यू था और उनका खुद का खेल था। लव का अपना कोई गेम नहीं है और न ही मजबूत प्वाइंट ऑफ व्यू है।

Also read: Samay Raina Record: MrBeast से लेकर CarryMinati तक पीछे छूटे, समय रैना ने YouTube पर रचा इतिहास

माही विज ने क्या कहा था?

बिग बॉस 20 के एपिसोड की बात करें तो लड़ाई के दौरान माही विज ने लव गिल से कहा था, “प्रियंका आई थी न, उसकी शक्ल तेरे से मिलती है।”इसके बाद माही विज को-कंटेस्टेंट काजी तौकीर से कहती हैं, “अभी इसने जो मुझे 10 हफ्ते में बोला न, मैंने इसको 1 लाइन में तड़पा दिया। इसको भी पता होगा प्रियंका कौन है?"

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Samay Raina Record: MrBeast से लेकर CarryMinati तक पीछे छूटे, समय रैना ने YouTube पर रचा इतिहास

Samay Raina YouTube Record: YouTube की दुनिया में भारतीय कॉमेडियन समय रैना ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने Mr. Beast को भी पीछे छोड़ दिया है। समय रैना ने अपने यूट्यूब चैनल पर 10 लाख पेड मेंबर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ वह दुनिया के पहले ऐसे YouTube क्रिएटर बन गए हैं, जिन्होंने आई शो स्पीड, और इंडिया के सबसे बड़े यूट्यूबर कैरीमिनाटी जैसे कंटेंट क्रिएटर्स को भी पीछे छोड़ दिया है। चैनल मेंबरशिप के मामले में यह उनकी सबसे बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि है।

स्काउट ने खोल दी लव संग रिश्ते की पोल! 'उसने मेरी चड्डी तक धोई...' सुनकर फैंस के उड़े होश

Bigg Boss 20: जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 20' इस वक्त सोशल मीडिया पर आग लगाए हुए है। सलमान खान के इस शो में जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे कंटेस्टेंट्स के असली चेहरे सामने आ रहे हैं।इस सीजन में अगर सबसे ज्यादा किसी जोड़ी ने सुर्खियां बटोरी हैं, तो वो हैं लव गिल और स्काउट ओपी। शो की शुरुआत से ही दोनों के रिश्ते को लेकर बवाल मचा हुआ था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast