Sapna Choudhary Veer Sahu Divorce: हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने पति वीर साहू से तलाक के बीच अपने हाथ पर बने उनके नाम के टैटू को हटवा दिया है। सपना दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक टैटू स्टूडियो पहुंचीं, जहां लेजर ट्रीटमेंट से उनकी कलाई पर बना वीर का टैटू हटाया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सपना खुद अपने मोबाइल से इस पूरी प्रक्रिया को रिकॉर्ड करती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब दो दिन पुराना है। सपना ने साल 2021 में अपने हाथ पर पति वीर साहू के नाम का टैटू बनवाया था, जिसे तब उनके रिश्ते की खास पहचान माना गया था।
टैटू को लेकर पहले भी कई बार चर्चा
सपना ने पिछले दिनों एक पॉडकास्ट में इस टैटू को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि शूटिंग के दौरान हाथ पर बने इस टैटू को छिपाना काफी मुश्किल होता था। अलग-अलग शूटिंग और कार्यक्रमों में इसे छिपाने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। इसी वजह से उन्होंने इसे हटवाने का फैसला लिया। सपना के हाथ पर बने इस टैटू को लेकर पहले भी कई बार चर्चा हो चुकी है।
Also read: Bigg Boss 20: सोते गुल्लू को जगाने के चक्कर में फंसीं लव गिल, नेटिजंस ने की एविक्शन की मांग
'लायन इज कम बैक'
इसी बीच वीर साहू ने अपनी नई एल्बम 'प्रिंस एंड प्रॉस्टिट्यूट' का पोस्टर जारी किया है। इसके साथ उन्होंने स्टेटस पर लिखा है - 'लायन इज कम बैक'। वीर ने एल्बम के पोस्टर के साथ एक गाना भी लगाया है, जिसके बोल हैं - ‘दिल तो सब पर है, लेकिन दिलदार कोई-कोई... बेमतलब है प्यार करे कोई-कोई... जिस्मां के हांडे व्यापारी भतेरे, गानिया करार पावें कोई-कोई।’