UPI Payment Without Internet: आज के समय में ज्यादातर लोग छोटे से लेकर बड़े भुगतान के लिए UPI का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार ऐसी स्थिति आ जाती है जब मोबाइल में इंटरनेट नहीं होता या डेटा प्लान खत्म हो जाता है। ऐसे में अगर आपके पास कैश भी नहीं है तो परेशानी बढ़ सकती है। हालांकि, कुछ तरीकों की मदद से बिना इंटरनेट के भी UPI से पेमेंट किया जा सकता है।
*99# से बिना इंटरनेट भेजें पैसे
ऑफलाइन UPI पेमेंट का एक तरीका *99# सेवा है। इसके लिए मोबाइल का डायल पैड खोलकर *99# डायल करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर भाषा चुनने का विकल्प आएगा। भाषा चुनने के बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।इसके बाद पैसे भेजने का विकल्प चुनें। आप जिस व्यक्ति को पैसा भेजना चाहते हैं, उसका मोबाइल नंबर, UPI ID या बैंक खाते से जुड़ी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। फिर भुगतान की राशि डालकर अपना UPI PIN दर्ज करना होगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद पेमेंट किया जा सकता है।
QR कोड से ऑफलाइन पेमेंट का दूसरा तरीका
अगर आप किसी दुकान पर हैं और वहां QR कोड के जरिए पेमेंट करना चाहते हैं, तो एक अन्य ऑफलाइन तरीका भी बताया गया है। इसमें मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं पड़ती। इसके लिए pwa.offpayapp.com वेबसाइट से संबंधित सिस्टम इंस्टॉल करने की जानकारी दी गई है।
QR स्कैन करके शुरू कर सकते हैं पेमेंट
इस तरीके में मैनुअल रूप से मोबाइल नंबर या UPI ID डालने की जरूरत कम हो जाती है। दुकानदार के QR कोड को स्कैन करके पेमेंट की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है और इसके बाद सीधे भुगतान के विकल्प तक पहुंचा जा सकता है।
Jio SIM पर नहीं करेगा काम
बताई गई जानकारी के मुताबिक, यह दूसरा तरीका Jio SIM पर काम नहीं करता, जबकि अन्य नेटवर्क के SIM पर इसके काम करने की संभावना बताई गई है। इसलिए इसे इस्तेमाल करने से पहले अपने मोबाइल नेटवर्क और सेवा की उपलब्धता जरूर जांच लें।
PIN और सुरक्षा का रखें ध्यान
ऑफलाइन पेमेंट करते समय भी UPI PIN किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। भुगतान पूरा होने के बाद ट्रांजैक्शन की पुष्टि जरूर करें। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई कोड या बैंक संबंधी जानकारी दर्ज करने से बचें।
Also read: Train Ticket:छठ-दिवाली पर घर जाने की नो टेंशन! ट्रेन की सीटें हुई फुल, जानें कैसा मिलेगा कंफर्म टिकट