Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा ITI में दाखिले का एक और मौका, ऑन-द-स्पॉट एडमिशन की तारीख 19 सितंबर तक बढ़ी

Haryana News: हरियाणा ITI में दाखिले का एक और मौका, ऑन-द-स्पॉट एडमिशन की तारीख 19 सितंबर तक बढ़ी

Haryana News: हरियाणा के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने राज्य के सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में सत्र 2026-27 के लिए एससीवीटी के अंतर्गत रिक्त सीटों पर ‘ऑन द स्पॉट’ दाखिला प्रक्रिया की अंतिम तिथि 19 सितंबर, 2026 तक बढ़ा दी है। यह दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से संस्थान स्तर पर आयोजित की जाएगी, जिसके लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.admissions.itiharyana.gov.in पर नए ऑनलाइन आवेदन पत्र भी आमंत्रित किए जा रहे हैं।

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान स्तर पर होने वाली यह दाखिला प्रक्रिया नए और पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट के आधार पर होगी तथा इसमें कोई आरक्षण लागू नहीं होगा। दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थियों को 19 सितंबर, 2026 को दोपहर 12:00 बजे तक अपना मेरिट कार्ड संबंधित संस्थान में जमा करवाना होगा। इसके पश्चात अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ संस्थान में स्वयं उपस्थित होना होगा और मौके पर ही दाखिला फीस ऑनलाइन जमा करानी होगी।

अभ्यर्थी दाखिला पोर्टल से अपना मेरिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और संस्थानवार रिक्त सीटों की संख्या भी पोर्टल पर देख सकते हैं। विभाग द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि इस एससीवीटी दाखिले के आधार पर पूर्व में एनसीवीटी में लिया गया दाखिला रद्द नहीं किया जाएगा। सत्र 2026-27 की विवरण पुस्तिका में वर्णित अन्य सभी नियम व शर्तें यथावत लागू रहेंगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar Teacher Recruitment 2026: बिहार में 33,320 सरकारी शिक्षकों की भर्ती, आवेदन का आज आखिरी दिन; जानें पूरी प्रक्रिया

Bihar Teacher Recruitment 2026: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोगकी ओर से स्कूलों में 33,320 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का आज यानी 3 नवंबर 2026 को आखिरी मौका है। आयोग ने विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाई थी। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपना आवेदन फॉर्म जमा नहीं किया है, वे आयोग की

Uttarakhand News: CM धामी का बड़ा फैसला, 26 विकास कार्यों के लिए ₹22.15 करोड़ मंजूर; सड़क, पेयजल और बिजली पर होगा काम

Uttarakhand News:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विकास को गति देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जनपदों में 26 विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए 22 करोड़ 15 लाख 32 हजार रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया है। इन परियोजनाओं के तहत सड़कों और नालियों का निर्माण, सुरक्षात्मक कार्य, धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण, हैंडपंपों की स्थापना और स्ट्रीट लाइट से जुड़े काम

Uttarakhand News: इस्तीफा दे दूंगा, माफी नहीं मांगूंगा! दलेर मेहंदी विवाद पर सुबोध उनियाल का बड़ा बयान, BJP-कांग्रेस आमने-सामने

Dehradun News: उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के बीच शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। टिहरी गढ़वाल के कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी की प्रस्तुति को लेकर मंत्री की टिप्पणी के बाद मामला लगातार सुर्खियों में है। अब सुबोध उनियाल ने साफ कर दिया है कि अगर हाईकमान उनसे माफी मांगने को कहेगा तो वह इस्तीफा देना पसंद करेंगे, लेकिन माफी नहीं मांगेंगे। उन्होंने अपने रुख को आत्मसम्मान से जोड़ते हुए कहा कि जीवन में सबसे मीठी चीज सेल्फ रिस्पेक्ट है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast