Search KhabarFast

Press ESC to close

ICC Ranking:टी20 में ईशान किशन की बादशाहत कायम, साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने लगाई लंबी छलांग

ICC Ranking:टी20 में ईशान किशन की बादशाहत कायम, साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने लगाई लंबी छलांग

ICC Ranking: आईसीसी की तरफ से टी20 की रैंकिंग जारी की गई है। इस बार साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने लंबी छलांग लगाई है। खास तौर पर कॉनर एस्टरहुइजन और लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने 60 से भी अधिक स्थानों की छलांग लगाई है। हालांकि, टॉप 10 में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है।

साउथ अफ्रीका के दो बल्लेबाद ने शानदार बल्लेबाज करते हुए रैंकिंग में छा गए हैं। कॉनर एस्टरहुइजन ने 65 स्थानों की छलांग लगाई है। वहीं, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस 61 स्थान आगे निकल गए हैं लेकिन, दोनों का नाम टॉप 10 में नहीं है।  

ट्राइ सीरीज में दोनों बल्लेबाज ने किया कमाल

कॉनर एस्टरहुइजन ने पहले नामीबिया के खिलाफ 88 रनों की पारी खेली और इसके बाद उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 33 रन बनाए। वह आईसीसी रैकिंग में 65वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग प्वाइंट 627 हो गई है। कॉनर एस्टरहुइजन ने अब तक 10 टी20 मैच खेले हैं। जिसमें वह 3 अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 22 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने अगले ही मैच में 94 रनों की पारी खेली। उसके बाद नामीबिया के खिलाफ 101 रन बनाए। शानदार प्रदर्शन के कारण वह 43वें स्थान पर पहुंच गए हैं।  

ईशान किशन की बादशाहत बरकरार

वहीं, भारत के तूफानी बल्लेबाज ईशान किशन नंबर एक पर बने हुए हैं। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 848 रेटिंग अंक के साथ दूसरे नंबर पर हैं। साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस पांचवें नंबर पर आ गए हैं। इसके अलावा इंग्लैंड के फिल साल्ट चौथे नंबर पर काबिज हो गए हैं। साथ अभिषेक शर्मा नंबर तीन पर बने हुए हैं। 

Also read: रैना के रिटायरमेंट पर क्या था धोनी का रिएक्शन, खुद सुनाया पूरा किस्सा; किया सनसनीखेज खुलासा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Asian Games:एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम को नहीं मिला मन मुताबिक होटल, फिर भी BCCI ने क्यों जताई सहमति

Asian Games: एशियन गेम्स में भारतीय टीम के होटल में ठहरने को लेकर अब BCCI ने अपनी राय दे दी है। BCCI ने कहा कि भारतीय क्रिकेटर एशियन गेम्स ऑर्गनाइजिंग कमेटी की ओर से उपलब्ध कराए गए होटले में ही रुकेंगे।

Duleep Trophy: नर्वस नाइंटी का शिकार हुए तिलक, शतक बनाने का मौका हाथ से निकला; टीम भी लड़खड़ाई

Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी 2206 का फाइनल मुकाबला साउथ जोन और ईस्ट जोन की ओर से खेला जा रहा है। दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा मैच के चौथ दिन शतक से चूक गए। हालांकि, उनकी पारी में जुझारूपन नजर आया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast