Train Ticket: अगर आप भी इस साल दिवाली-छठ मनाने के लिए घर जाने का प्लान बना रहे हैं और ट्रेन का टिकट नहीं मिल रहा है, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। रेलवे ने भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेन चलाने का भी ऐलान किया है।
इस बीच बिहार और पूर्वांचल के लाखों रेल यात्रियों के लिए रेलवे ने 60 दिन पहले से टिकट बुक करने की सुविधा शुरू हो चुकी है। हालांकि, ये नियम आम दिनो में भी लागू रहता है। त्योहार के दिनों में दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों से बिहार के पटना, दरभंगा, गया, भागलपुर, सहरसा जाने वाले ट्रेन की टिकट बुक हो चुकी है।
अब सवाल है कि अगर आपको घर जाना है और ट्रेन की टिकटें बुकी हो चुकी है, तो फिर कंफर्म टिकट मिलेगा कैसा? चलिए जानते हैं वो तरीका जिससे आप इस भीड़ में भी कंफर्म टीम पा सकते हैं।
विक्लप योजना का फायदा उठाए
जब भी ट्रेन की टिकट बुक करे, तो विकल्प वाले ऑप्शन पर सही का निशाल लगाए। ऐसा करने से ये होगा कि अगर आपकी ट्रेन में टिकट नहीं मिलती है, तो रेलवे ऑटोमेटिक उसी रूट की किसी दूसरी ट्रेन में आपको कंफर्म टिकट देता है।
ऑटो अपग्रेजेशन ऑप्शन भी चुनें
फॉर्म भरते समय ऑटो अपग्रेडेशन वाले बॉक्स को जरूर भरें। इससे फायदा ये होगा कि अगर स्लीपर क्लास में आपकी टिकट वेंटिग में है और 3rd एसी में खाली है, तो रेलवे बिना अतिरिक्त पैसा लिए आपकी सीट को ऊपर की क्लास में दे देता है।
अल्टरनेट स्टेशन वाला उपाय
मानकर चलिए कि आपको दिल्ली से पटना जाना है लेकिन टिकट नहीं मिल रही है। ऐसे में आप पटना से आगे जैसे मोकामा, किऊल या बरैनी तक की टिकट सर्च कर सकते हैं और बोर्डिंग स्टेशन दिल्ली ही रखें। कई बार अंतिम कोटा में कंफर्म सीटें मिल जाती हैं।
Also read: Delhi News: मणिपुर के संगीतकार सी विक्रम सिंह की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 7 आरोपी गिरफ्तार