Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: ऊंची इमारतों में आग से निपटने के लिए हरियाणा तैयार, 90 और 104 मीटर के एरियल लैडर प्लेटफॉर्म की होगी खरीद

Haryana News: ऊंची इमारतों में आग से निपटने के लिए हरियाणा तैयार, 90 और 104 मीटर के एरियल लैडर प्लेटफॉर्म की होगी खरीद

Haryana News: हरियाणा सरकार का अग्निशमन और आपातकालीन सेवा निदेशालय राज्य में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक आधुनिक तथा मजबूत बनाने के उद्देश्य से 90 मीटर के दो और 104 मीटर के दो एरियल लेडर प्लेटफॉर्म (Aerial Ladder Platforms) की खरीद करने जा रहा है। इस प्रस्तावित खरीद के संबंध में तकनीकी मापदंडों, पात्रता मानदंड, वारंटी, डिलीवरी शेड्यूल और व्यावसायिक प्रावधानों पर भारतीय व विदेशी निर्माताओं, अधिकृत प्रतिनिधियों एवं हितधारकों से सुझाव प्राप्त करने के लिए निदेशालय एक प्री-एनआईटी (Pre-NIT) और मार्केट कंसल्टेशन बैठक आयोजित करने जा रहा है।

यह परामर्श बैठक 11 सितंबर, 2026 को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इसमें भाग लेने के लिए इच्छुक हितधारकों को 10 सितंबर, 2026 को शाम 05:30 बजे तक अपना पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण और अपने सुझाव प्रस्तुत करने के लिए आवेदक संस्था के नाम, प्रतिनिधि का नाम व पद, ईमेल आईडी और संपर्क नंबर के साथ तकनीकी ईमेल technical-dfs@hry.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह बैठक केवल आगामी टेंडर दस्तावेज को अंतिम रूप देने तथा उद्योग से सुझाव और जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से की जा रही है। यह स्वयं में कोई टेंडर, ईओआई (EoI) या चयन प्रक्रिया नहीं है और न ही इसमें भाग लेने वाले किसी भी हितधारक को भविष्य की खरीद प्रक्रिया में कोई विशेष अधिकार प्रदान किया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'2017 से पहले टूटे-फूटे थे, लेकिन अब बन चुके हैं मॉडल', आंगनवाड़ी केंद्रों की बदलती तस्वीर पर CM योगी का बयान

CM Yogi on Anganwadi Centers: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बुधवार को उवाराणसी में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र और प्राथमिक शिक्षा परिषद के विद्यालय आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के प्राथमिक केंद्र बनेंगे।

Uttarakhand News: शुद्धिकरण मामले पर कांग्रेस पर बरसे CM धामी, बोले- बिना तथ्य मुद्दे को तूल देना समाज में भ्रम फैलाने की कोशिश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर कांग्रेस को शुद्धिकरण मामले को लेकर घेरा है। सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस के पास ऐसा कोई तथ्य या प्रमाण नहीं है, जिससे यह साबित हो सके कि हल्द्वानी में किसी व्यक्ति को अपमानित करने के उद्देश्य से शुद्धिकरण यज्ञ किया गया था।

Uttarakhand News: हल्द्वानी में बीजेपी की बड़ी बैठक, CM धामी ने 2027 चुनाव और बनभूलपुरा मामले पर दिया बड़ा बयान

Uttarakhand News: उत्तराखंड के हल्द्वानी में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे हैं। इस दौरान सीएम धामी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने को लेकर कहा कि इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast