Search KhabarFast

Press ESC to close

'सीक्रेट सर्विस का बेहतरीन काम, बच गई सभी की जान', फायरिंग के बाद ट्रंप का पहला रिएक्शन

'सीक्रेट सर्विस का बेहतरीन काम, बच गई सभी की जान', फायरिंग के बाद ट्रंप का पहला रिएक्शन

Donald Trump Firing incident: शनिवार रात व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर (WHCD) के दौरान वॉशिंगटन हिल्टन होटल में हुई फायरिंग की घटना के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। ट्रंप ने सीक्रेट सर्विस की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बेहतरीन और साहसिक काम किया, सभी कैबिनेट सदस्य सुरक्षित हैं और हमलावर को पकड़ लिया गया है। उन्होंने कहा 'यह अप्रत्याशित था, लेकिन हमारी सुरक्षा एजेंसियों ने शानदार काम किया। मैं जीना चाहता हूं क्योंकि मुझे देश को महान बनाना है।'

फायरिंग के बाद ट्रंप का पहला बयान

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि फायरिंग करने वाले शख्स की पहचान कैलिफोर्निया निवासी कोल टॉमस एलन के तौर पर हुई है। वह 31 साल का है। उसने कई हथियारों (शॉटगन, हैंडगन और चाकू) से लैस होकर सिक्योरिटी चेकपॉइंट पर हमला करने की कोशिश की। सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे रोका। इस दौरान एक सीक्रेट सर्विस एजेंट पर गोली चली, लेकिन बुलेटप्रूफ वेस्ट ने उन्हें बचा लिया। ट्रंप ने कहा 'वेस्ट ने अपना काम किया। यह बहुत खूबसूरत और साहसिक था।'

राष्ट्रपति ट्रंप ने हमलावर को लोन वुल्फ और वैक जॉब बताया। उन्होंने कहा कि सभी शीर्ष नेता खुद, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस और पूरे कैबिनेट पूरी तरह सुरक्षित हैं। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि घटना के बावजूद कार्यक्रम को जारी रखने की सिफारिश उन्होंने की थी, लेकिन कानून प्रवर्तन एजेंसियों के फैसले का सम्मान किया जाएगा।

Also read: ईरान ने दर्जनों पाकिस्तान से घुसे आतंकियों को किया ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

30 दिन में दोबारा होगा कार्यक्रम

ट्रंप ने घोषणा की कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर को 30 दिनों के अंदर दोबारा आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा 'यह स्वतंत्रता ऑफ स्पीच का कार्यक्रम था, जो दोनों पक्षों को एक मंच देता है। हम इसे फिर से करेंगे और बेहतर तरीके से मनाएंगे।' प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने सीक्रेट सर्विस की तुलना पिछले बटलर हमले से करते हुए कहा कि इस बार उनकी प्रतिक्रिया और भी बेहतर थी। उन्होंने पूरे कमरे में एकता देखने की बात कही, जहां पत्रकार और मेहमान दोनों ने एक साथ सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया।

कहां-कैसे हुए फायरिंग?

बता दें, शनिवार शाम करीब 8:40 बजे वॉशिंगटन हिल्टन के मुख्य बॉलरूम के पास सिक्योरिटी स्क्रीनिंग एरिया में फायरिंग हुई। जैसे ही आवाजें आईं, सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने ट्रंप, वाइस प्रेसिडेंट और अन्य कैबिनेट मंत्रियों को मंच से सुरक्षित बाहर निकाला। मेहमान टेबल के नीचे छिप गए। फायरिंग की घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, केवल एक एजेंट को हल्की चोट आई। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी की करारी हार, संसद के दोनों सदनों में रिपब्लिकन पीछे

Ameirca Midterm Election: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। उनकी पार्टी रिपब्लिकन संसद के दोनों सदन में मात खा चुकी है। विपक्षी दल डेमोक्रेकिटक ने दोनों ही सदन में बहुतत हासिल कर लिया है।

US Election: अमेरिका को मिला पहला मुस्लिम सीनेटर! अब्दुल अल-सईद ने मिशिगन में दर्ज की जीत

US Election: अमेरिका के 2026 मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने बड़ी सफलता हासिल की है। मिशिगन की अहम सीनेट सीट पर डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अब्दुल अल-सईद ने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी माइक रोजर्स को हरा दिया है। इस जीत के साथ अल-सईद अमेरिकी सीनेट के लिए चुने जाने वाले पहले मुस्लिम बन गए हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स और एसोसिएटेड प्रेस ने उनकी जीत की पुष्टि की है।

US स्टॉक मार्केट ने मनाया ट्रंप के हार का असली जश्न, जानिए क्या रहीं बड़ी वजह

US Stock Market Rally: अमेरिका के शेयर बाजार में बीते दिन कारोबारियों की बल्ले- बल्ले हो गयी। इसकी वजह ट्रंप की हार को बताया जा रहा। आखिर क्यों क्या कारण हैं। बता दें की दरअसल, US Stock Market डोनाल्ड ट्रंप की हार के बाद अचानक तूफानी तेजी पकड़े हुए दिखे। डाउ जोन्स ने तो ऐसा गदर काटा कि इसमें आई रैली बीते 18 महीने में सबसे तेज रही।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast