Uttar Pradesh News:उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्ते-नातों को तिजांलदी दे दी। यहां एक सास ने अपने दामाद से शादी रचाई। यह पूरा मामला कानपुर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र का है। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
दामाद ने अपनी ही सास को लेकर घर से लेकर गया और दोनों से कोर्ट में शादी कर ली। शादी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह दोनों अपने रिश्ते को स्वीकार करने और आशीर्वाद देने की अपील करते हुए नजर आ रहे हैं।
सास ने दमाद से रचाई शादी
बताया जा रहा है कि सास और दामाद के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। फिर दोनों ने प्रेम संबंध को वैवाहिक जीवन में बदलने का फैसला किया। लिहाजा सास और दामाद ने परिवार की परवाह किए बगैर कोर्ट में शादी करने का निर्णय लिया। शादी का जो वीडियो सामने आया है, उसमें दोनों ने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है और अब वह एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं। वहीं, इस खबर ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।
Also read: 'दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी नहीं चलेगी...' सूर्या चौहान हत्याकांड मामले में सीएम योगी के सख्त तेवर
अलीगढ़ से भी ऐसा ही मामला सामने आया था
बता दें कि कानपुर से आया ऐसा मामला पहला नहीं, बल्कि अलीगढ़ में ऐसी घटना हो चुकी है। जहां एक महिला ने अपने होने वाले दामाद से ही शादी कर ली थी। दूसरी तरफ महिला की बेटी की शादी का कार्ड भी छप गया था और तैयारियां भी पूरी हो गई थी। लेकिन बेटी से पहले मां ने होने वाले दामाद से शादी रचा ली थी। हालांकि, कुछ दिन बाद दोनों थाना पहुंचे थे। इसके बाद सास अपनी दामाद के साथ रहने लगी लेकिन, लगभग एक साल ही विवाद शुरू हो गया और मामला थाने तक पहुंच गया था।