Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold Silver Price: सोना-चांदी हुआ और सस्ता, जानें प्रमुख शहरों में ताजा दाम

Gold Silver Price: सोना-चांदी हुआ और सस्ता, जानें प्रमुख शहरों में ताजा दाम

Gold Silver Price: देशभर में सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। सोमवार, 8 जून को सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही अधिकांश शहरों में सोने के दाम में और कमी दर्ज की गई। पिछले एक सप्ताह के दौरान 24 कैरेट सोने की कीमत में 4,690 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट आई है, जबकि 22 कैरेट सोना करीब 4,300 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निवेशकों की सतर्कता के कारण सोने की मांग प्रभावित हुई है। अमेरिका-ईरान संघर्ष विराम को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच निवेशकों का रुख फिलहाल सतर्क बना हुआ है, जिसका असर कीमती धातुओं की कीमतों पर देखने को मिल रहा है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1.55 लाख रुपये के नीचे

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,40,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Also read: Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा, जाने आज का ताजा भाव

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव

मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,720 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जबकि 22 कैरेट सोना 1,39,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है।

चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,990 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

पुणे और बेंगलुरु में भी कीमतें मुंबई के समान रहीं, जहां 24 कैरेट सोना 1,52,720 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,39,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

प्रमुख शहरों में सोने के दाम

शहर22 कैरेट (₹/10 ग्राम)24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली1,40,1401,55,900
मुंबई1,39,9901,52,720
अहमदाबाद1,40,0401,55,800
चेन्नई1,41,9901,54,900
कोलकाता1,39,9901,52,720
हैदराबाद1,39,9901,52,720
जयपुर1,40,1401,55,900
भोपाल1,40,0401,55,800
लखनऊ1,40,1401,55,900
चंडीगढ़1,40,1401,55,900

चांदी की कीमतों में भी नरमी

सोने की तरह चांदी के बाजार में भी गिरावट का दौर जारी है। सोमवार सुबह चांदी की कीमत 2,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। पिछले एक सप्ताह में चांदी करीब 15,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हुई है।

Also read: NHAI का बड़ा फैसला, ये FASTag किए जाएंगे ब्लैकलिस्ट

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,470.79 डॉलर प्रति औंस और हाजिर चांदी 72.89 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतें केवल स्थानीय मांग और आपूर्ति से ही नहीं, बल्कि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों, डॉलर की मजबूती, भू-राजनीतिक घटनाक्रम और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के रुख से भी प्रभावित होती हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 12 September 2026:12 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-NCR में बारिश के आसार

Kal Ka Mausam 12 September 2026: सितंबर के दूसरे सप्ताह में दिल्ली-NCR के मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 12 सितंबर को राजधानी दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है।

पुतिन का G7 पर निशाना, बोले- BRICS की आर्थिक ताकत दुनिया में बढ़ रही

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित BRICS बिजनेस समिट 2026 में G7 देशों पर निशाना साधा। पुतिन ने G7 और BRICS की आर्थिक ताकत की तुलना करते हुए कहा कि दुनिया की अर्थव्यवस्था में BRICS देशों की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है, जबकि G7 का हिस्सा कम हो रहा है।

'दुनिया में कारोबार के सामने आए बैरियर को खत्म करना है', BRICS सम्मेलन में बोले पीएम मोदी

PM Modi Address BRICS Summit: पीएम मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन में अपना संबोधन दिया है। इस दौरान उन्होंने यूपीआई तमेत विश्व के तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने व्यापार को लेकर बड़ी बात कही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast