Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Weather: हरियाणा में फिर बढ़ेगी गर्मी, इन जिलों में लू का अलर्ट

Haryana Weather: हरियाणा में फिर बढ़ेगी गर्मी, इन जिलों में लू का अलर्ट

Haryana Weather: हरियाणा में पिछले तीन दिनों तक चली आंधी और बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन अब प्रदेश में एक बार फिर तापमान बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने 12 जून तक प्रदेश में मौसम के सामान्यतः शुष्क और गर्म रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी दिशा से आने वाली शुष्क हवाओं के प्रभाव से दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। रविवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी का असर बढ़ता दिखाई दिया।

रोहतक रहा सबसे गर्म जिला

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रोहतक में रिकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा हिसार में 42.4 डिग्री, नूंह और सिरसा में 41.4 डिग्री तथा अंबाला में 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। ये जिले रविवार को प्रदेश के सबसे गर्म क्षेत्रों में शामिल रहे।

Also read: हरियाणा के भिवानी समेत इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बरसात, देखें IMD का नया अलर्ट

सात जिलों में हीट वेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में हीट वेव यानी लू चलने की चेतावनी जारी की है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लोगों को तेज गर्मी और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ सकता है।

Also read: हरियाणा से कटरा जाने वालों के लिए खुशखबरी, अब इस जिले से नॉनस्टॉप रोडवेज बस सेवा शुरू

11 जून के बाद बदल सकता है मौसम

विभाग के अनुसार 8 से 10 जून तक प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। हालांकि 11 जून से मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है।

11 से 13 जून के बीच हरियाणा के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका

मौसम विभाग ने 11 से 13 जून के दौरान गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने और धूलभरी हवाएं चलने का भी अनुमान है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कभी दादा थे IPS, अब पोती बनी एडिशनल DCP;जानें चंबल के अफसरों वाले परिवार को

Story Of Mini Shukla:भारत में आईपीएस और आईपीएस की नौकरी को एक प्रतीक के तौर पर पेश किया जाता है। प्रतीक इस बात का कि आईएएस और आईपीएस की नौकरी में इज्जत फुल, पावर, कद, प्रतिष्ठा और मान-सम्मान सब मिलता है। कहा तो ये भी जाता है कि आईएएस औऱ आईपीएस ही देश चलाते हैं।

Haryana Roadways: हरियाणा से मथुरा जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, इस जिले से शुरू हुई बस सेवा

Haryana Roadways: हरियाणा से मथुरा जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रोडवेज विभाग ने जींद जिले से सीधी बस सेवा शुरू की है। यह बस गुरुग्राम से होकर पहुंचेगी। यहां जान लें टाइम टेबल और किराया-

हरियाणवी रागनी गायक पेप्सी शर्मा का निधन, 38 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Haryana News: हरियाणवी लोक संगीत और रागनी जगत के लोकप्रिय कलाकार पेप्सी शर्मा का निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से हरियाणवी सांस्कृतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों के अनुसार, अचानक सीने में दर्द की शिकायत होने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast