Search KhabarFast

Press ESC to close

PAK-Afg War: अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच छिड़ी जंग, दोनों देशों में भीषण बमबारी; यहां देखें पूरी टाइमलाइन

PAK-Afg War: अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच छिड़ी जंग, दोनों देशों में भीषण बमबारी; यहां देखें पूरी टाइमलाइन

Pakistan-Afghanistan War: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच डूरंड लाइन पर तनाव अब खुले युद्ध जैसे हालात में पहुंच गया है। गुरुवार रात अफगान तालिबान बलों ने पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर बड़े पैमाने पर हमला किया, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने शुक्रवार तड़के अफगानिस्तान की राजधानी काबुल समेत कंधार और पक्तिया प्रांतों में भीषण एयरस्ट्राइक कीं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर भारी नुकसान पहुंचाने के दावे किए हैं।

अफगानिस्तान और पाकिस्तान युद्ध

अफगान रक्षा मंत्रालय और तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने दावा किया कि अफगान बलों ने पाकिस्तानी एयर फोर्स के एक JF-17लड़ाकू विमान को मार गिराया, जो अफगान हवाई क्षेत्र में घुस आया था। टोलो न्यूज और अन्य अफगान स्रोतों के अनुसार, यह विमान एयरस्ट्राइक के दौरान सीमा पार आया था, जिसे अफगान सेना ने निशाना बनाया। साथ ही, अफगानिस्तान ने डूरंड लाइन पर पाकिस्तानी सेना की 19चौकियों और दो बेस पर कब्जा करने का दावा किया है। अफगान दावों के मुताबिक, इस कार्रवाई में कम से कम 55पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, कुछ को जिंदा पकड़ा गया और उनके शव अफगान क्षेत्र में लाए गए। अफगान पक्ष ने अपनी मौत 8और घायल 11बताई हैं।

यह हमला पाकिस्तान द्वारा रविवार को अफगानिस्तान के नंगरहार, पक्तिका और खोस्त प्रांतों में किए गए एयरस्ट्राइक का जवाब बताया जा रहा है, जिसमें पाकिस्तान ने टीटीपी और आईएस-के के ठिकानों को निशाना बनाया था। अफगानिस्तान ने उन हमलों में नागरिकों की मौत का आरोप लगाया था।

PAK का 'ऑपरेशन गजब-लिल-हक'

जवाब में पाकिस्तान ने 'ऑपरेशन गजब-लिल-हक' (Ghazab Lil Haq) शुरू किया। पाकिस्तानी अधिकारियों और पीएम शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जायदी ने कहा कि अफगान हमलों के जवाब में पाकिस्तानी बलों ने काबुल सहित कई स्थानों पर सटीक हमले किए। पाकिस्तान का दावा है कि इन हमलों में 133अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए, 200से अधिक घायल हुए, 27अफगान पोस्ट तबाह की गईं और 9पर कब्जा किया गया। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के दावों को खारिज करते हुए कहा कि कोई पाकिस्तानी पोस्ट कब्जे में नहीं गई और नुकसान सीमित है।

काबुल में शुक्रवार तड़के कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं, जिसमें लड़ाकू विमानों की आवाज भी शामिल थी। स्थानीय निवासियों ने घरों के हिलने और गोलीबारी की खबर दी। संयुक्त राष्ट्र ने दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की है, जबकि कतर-मध्यस्थता वाला सीजफायर अब खतरे में दिख रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

क्या आपने देखा अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस का 'बूलेटफ्रूक घर', बम से लेकर गोली तक होगा बेअसर

Jeff Bezos's House: ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म की दुनिया में नए-नए किर्तिमान स्थापित कर चुके अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार एक लेख छपे हैं, जिसमें जेफ बेजोस की निजी जिंदगी को लेकर खुलासा किया गया है।

'रंगीन मिजाज' निकला युगांडा का आर्मी चीफ, पहले मेलोनी को दिया शादी का ऑफर; अब तुर्की से मांगी सुंदर दुल्हन

Yuganda Army Chief Viral Statement: युगांडा के सेना प्रमुख मुहूजी कैनेरुगाबा के अजीबोगरीब डिमांड ने तहलका मचा दिया है। उन्होंने तुर्की से एक अरब डॉलर की मांग है, साथ ही कहा कि देश की सबसे खूबसूरत महिला को दुल्हन के रूप दी जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने पर युगांडा अपने सारे रिश्ते तुर्की से तोड़ देगा।

होर्मुज में तनाव चरम पर पहुंचा, US ने ईरानी जहाजों पर कसी लगाम; आज से लागू होगी नाकेबंदी

Strait of Hormuz Crisis: संयुक्त राज्य अमेरिका की सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने ऐलान किया है कि 13 अप्रैल 2026 (सोमवार) को स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे (ईस्टर्न टाइम) से ईरान के सभी बंदरगाहों में आने-जाने वाले समुद्री यातायात पर नाकेबंदी लागू कर दी जाएगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें