Yuganda Army Chief Viral Statement: युगांडा के सेना प्रमुख मुहूजी कैनेरुगाबा के अजीबोगरीब डिमांड ने तहलका मचा दिया है। उन्होंने तुर्की से एक अरब डॉलर की मांग है, साथ ही कहा कि देश की सबसे खूबसूरत महिला को दुल्हन के रूप दी जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने पर युगांडा अपने सारे रिश्ते तुर्की से तोड़ देगा।
हालांकि, मुहूजी कैनेरुगाबा ने बाद में अपने ट्वीट्स को हटा दिया। बता दें कि युगांडा के आर्मी चीफ मुहूजी कैनेरुगाबा वहां के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी के बेटे हैं। इससे पहले भी मुहूजी कैनेरुगाबा बेतुकी बयानबाजी कर चुके हैं।
मेलोनी को शादी का ऑफर
अक्टूबर 2022 में उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को शादी का ऑफर दिया था। बदले में 100 अकोले गाय की पेशकश की थी। हालांकि, उस वक्त मेलोनी इटली की प्रधानमंत्री नहीं थीं। मुहूजी कैनेरुगाबा ने उस वक्त पूछा था कि मेलोनी से शादी करने के लिए कितनी गाय देनी चाहिए। हालांकि, इस प्रस्ताव के बाद एक धमकी भी दी गई। मुहूजी कैनेरुगाबा ने धमकी देते हुए कहा था कि अगर रोमन हमारी गाय को अस्वीकार करते हैं तो हमें रोम पर कब्जा करना होगा। इसमें कई दिन लग जाएंगे।
Also read: सीजफायर के बावजूद आफत में 20 हजार नाविकों की जान! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में लगा रहे मदद की गुहार
राष्ट्रपति पिता को मांगनी पड़ी माफी
उनके बयान की सोशल मीडिया पर आलोचना हुई। फिर मुहूजी कैनेरुगाबा के पिता और युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी को अपने बेटे की टिप्पणीयों के लिए माफी मांगनी पड़ी। मुहूजी कैनेरुगाबा जिन्हें उनके पिता के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता है। राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी को उस वक्त माफी मांगनी पड़ी थी जब, उनके बेटे मुहूजी कैनेरुगाबा ने केन्या को धमकी दी थी। मुहूजी कैनेरुगाबा ने कहा था की मेरी सेना को नैरोबी पर कब्जा करने में दो हफ्तों से ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। इस धमकी के बाद मुहूजी कैनेरुगाबा को उनके पिता ने आर्मी चीफ पद से हटा दिया था। साथ ही केन्या से औपचारिक तौर पर माफी मांगी थी।