Bihar News: बिहार की राजनीति में अगल 48 घंटे काफी अहम माने जा रहा हैं। वैसे तो किसी को नहीं पता की नीतीश कुमार कब कौन सा फैसला लेंगे लेकिन, उन्होंने 14 अप्रैल को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। जिसके काफी मायने निकाले जा रहे हैं।
दावा किया जा रहा है कि नीतीश कुमार 14 अप्रैल को कैबिनेट की मीटिंग के बाद इस्तीफा दे देंगे। ठीक उसी दिन नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। उधर एनडीए में बैठकों का दौर शुरू हो गया है।
दो नाम रेस में आगे
बिहार के नए मुख्यमंत्री की रेस में दो नाम आगे बताए जा रहे हैं। पहला नाम सम्राट चौधरी का है। वह बिहार सरकार में उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री हैं। उन्हें अमित शाह का करीबी माना जाता है। हालांकि, विरोधी तर्क देते हैं कि वे मूल रूप से संघ परिवार से नहीं हैं। दूसरा नाम नित्यानंद राय का है। वह केंद्रीय वर्तमान में गृह राज्य मंत्री है और बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। इनका नाम भी सीएम की रेस में चल रहा है।
निशांत कुमार पर निगाहें
सबकी निगाहें नीतीश कुमार के इकलौते बेटे निशांत कुमार पर भी टिकी हैं, जो पिछले महीने ही जदयू में शामिल हुए हैं। चर्चा है कि 44 वर्षीय निशांत को नई कैबिनेट में 'उपमुख्यमंत्री' बनाया जा सकता है।हालांकि, कुछ का मानना है कि नीतीश कुमार अभी चाहेंगे कि उनका बेटा सत्ता का आनंद लेने से पहले राजनीति की बारीकियां सीखे।
Also read: Bihar Crime: घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
शिवराज सिंह को बिहार की कमान
दूसरी तरफ भाजपा ने बिहार के नए मुख्यमंत्री की तलाश के लिए कमर कस ली है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बिहार का ऑब्जर्बर नियुक्त किया है। बताया जा रहा है कि शिवराज सिंह ही बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करेंगे। हालांकि, उससे पहले कई नाम मुख्यमंत्री की रेस में बताए जा रहे हैं। जिसमें दोनों डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी शामिल हैं। इसके अलावा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी का नाम भी शामिल है।