Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: ‘अशांति के पीछे साजिश...’, नोएडा बवाल पर CM योगी का बड़ा बयान; श्रम विभाग ने बनाई जांच कमेटी

UP News: ‘अशांति के पीछे साजिश...’, नोएडा बवाल पर CM योगी का बड़ा बयान; श्रम विभाग ने बनाई जांच कमेटी

CM Yogi Statement on Noida Protest: ग्रेटर नोएडा के फेज-2 और आसपास के इलाकों (सेक्टर 59, 60, 62) में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर चल रहे मजदूरों के प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़कने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। सीएम ने इसे राज्य की विकास यात्रा को बाधित करने वाला षड्यंत्र बताया और कहा कि कुछ तत्व मजदूरों के नाम पर अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। 

नोएडा बवाल पर CM योगी का बयान 

CM योगी ने कहा 'मजदूर कल्याण सरकार की प्राथमिकता है। हर मजदूर को सम्मानजनक वेतन, सुरक्षित कार्य वातावरण और बुनियादी सुविधाएं मिलनी चाहिए। लेकिन कुछ ताकतें मजदूर आंदोलन का फायदा उठाकर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और राज्य के विकास को रोकने की साजिश रच रही हैं। नक्सलवाद लगभग समाप्त हो चुका है, लेकिन उसे फिर से जिंदा करने की कोशिशें हो रही हैं।' उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि मजदूरों के नाम पर उपद्रव मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाई जाए। 

CM योगी के निर्देश पर श्रम विभाग का बड़ा कदम 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रम विभाग ने तुरंत हाई लेवल कमेटी का गठन कर दिया है। इस कमेटी का काम मजदूरों की मांगों (वेतन संशोधन, ओवरटाइम भुगतान, बकाया क्लियरेंस) का अध्ययन करना, औद्योगिक इकाइयों से बातचीत करना और शांतिपूर्ण समाधान निकालना होगा। 

श्रम विभाग को निर्देश दिए गए हैं किऔद्योगिक संगठनों और अलग-अलग कंपनियों से 24 घंटे के अंदर बातचीत शुरू की जाए। इसी के साथ सभी बकाया राशि जल्द से जल्द क्लियर की जाए। श्रम कानूनों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। उपद्रव फैलाने वाले तत्वों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी ने भी कहा कि प्रदर्शन में शामिल उकसाने वाले और बाहरी तत्वों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। 

Also read: '90 लाख दो तभी…’सुहागरात पर पत्नी की अनोखी शर्त से पति के उड़ गए होश, शादी के बाद आया बड़ा ट्विस्ट

प्रदर्शन क्यों हिंसक हुआ?  

बता दें, नोएडा-ग्रेटर नोएडा की कई फैक्ट्रियों में काम करने वाले हजारों मजदूर पिछले तीन दिनों से वेतन वृद्धि, ओवरटाइम भुगतान और समय पर सैलरी की मांग कर रहे थे। दरअसल, हरियाणा में न्यूनतम वेतन में 35% की बढ़ोतरी के बाद यूपी के मजदूरों में असंतोष बढ़ गया और देखते-ही-देखते शांति से चल रहा प्रदर्शन सोमवार सुबह उग्र हो गया, जिसमें पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और कुछ वाहनों में आगजनी की घटनाएं हुईं। पुलिस ने स्थिति काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

मजदूरों की मुख्य मांगें 

1. न्यूनतम वेतन में पर्याप्त बढ़ोतरी 

2. ओवरटाइम का दोगुना भुगतान

3. समय पर सैलरी और बोनस

4. बेहतर कार्य परिस्थितियां और सुरक्षा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'90 लाख दो तभी…’सुहागरात पर पत्नी की अनोखी शर्त से पति के उड़ गए होश, शादी के बाद आया बड़ा ट्विस्ट

UP News: शादी की पहली रात सुहागरात पर दुल्हन द्वारा 90 लाख रुपये नकद मांगने का मामला आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र से सामने आया है। दुल्हन की अजीबोगरीब मांग सुन पति और उसके पूरे परिवार के होश उड़ गए। दरअसल, दुल्हन ने घूंघट उठाने और संबंध बनाने की शर्त रख दी 'पहले 90 लाख रुपये दो, तभी घूंघट उठाऊंगी।'

बिहार के सीएम की रेस में दो नाम सबसे आगे, नीतीश कुमार के बेटे निशांत को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?

Bihar News: बिहार की राजनीति में अगल 48 घंटे काफी अहम माने जा रहा हैं। वैसे तो किसी को नहीं पता की नीतीश कुमार कब कौन सा फैसला लेंगे लेकिन, उन्होंने 14 अप्रैल को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। जिसके काफी मायने निकाले जा रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें