Search KhabarFast

Press ESC to close

बॉलीवुड के देशभक्ति गाने पर PAK अभिनेत्रियों ने मनाया आजादी का जश्न, झंडा लेकर झूमती दिखीं; सोशल मीडिया पर मचा बवाल

बॉलीवुड के देशभक्ति गाने पर PAK अभिनेत्रियों ने मनाया आजादी का जश्न, झंडा लेकर झूमती दिखीं; सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Pak Actresses on Independence Day: 14 अगस्त 2026 को पाकिस्तान ने अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस (यौम-ए-आजादी) मनाया। इस मौके पर देशभर में उत्साह का माहौल देखा गया। लेकिन इस दौरान कराची, लाहौर और इस्लामाबाद जैसे इलाकों में कुछ लोग ने जबरदस्त हंगामा किया। एक तरफ जहां कुछ लोग केक खाने के लिए एक-दूसरे को धक्का मारा और एक-दूसरे पर बोतलें फेंकते नजर आए। तो वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तानी सितारों ने आजादी का जश्न मनाते हुए कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बाद से वह हर जगह ट्रोल हो रहे हैं।

पाकिस्तान सितारों का स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेशन

दरअसल, पाकिस्तान की कुछ एक्ट्रेस का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे पाकिस्तानी झंडा लहराते नजर आ रही हैं। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि वीडियो में बॉलीवुड फिल्म ‘राजी’ का देशभक्ति गाना ‘ऐ वतन मेरे वतन’ सुनाई दे रहा है। इस वीडियो के सामने आते ही पाकिस्तानी हसीनाएं बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं।

वहीं, अब इस वीडियो पर पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर ड्रैज वारिस ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि ये गाना भारत का देशभत्कि गाना है। लेकिन पाकिस्तान की कुछ अभिनेत्रियों ने इस बात की परवाह किए बिना ही इस गाने पर वीडियो बनाई और उसे पोस्ट भी किया। इंफ्लुएंसर ने उन सभी एक्ट्रेसेस को लताड़ लगाते हुए कहा है कि उन्हें इस तरह के मौकों पर सावधान रहने की जरूरत थी।

इंफ्लुएंसर ड्रैज वारिस ने आगे कहा कि वह सभी पाकिस्तान की फेमस अभिनेत्रियां हैं और पाकिस्तान के आजादी के जश्न के मौके पर उन्हें अपने देश के गाने को चुनना चाहिए था। क्योंकि वीडियो में जो गाना सुनाई दे रहा है, वो भारत का देशभक्ति गीत है न कि पाकिस्तान का। ऐसे में भारतीय यूजर्स उनका मजाक उड़ा सकते हैं और उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि भारत ऐर पाकिस्तान दोनों अलग देश है और दोनों देशों का स्वतंत्रता दिवस भी अलग दिन मनाया जाता है। लेकिन कुछ लोगों की वजह से पाकिस्तान के लिए ये दिन एक मजाक बनता दिखाई दे रहा है। ऐसे में ये बहुत संवेदनशील मुद्दा है।

Also read: 'शेख हसीना का प्रत्यर्पण करे...', बांग्लादेश प्रधानमंत्री ने तारिक रहमान ने भारत यात्रा से पहले रखी शर्तें

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'शेख हसीना का प्रत्यर्पण करे...', बांग्लादेश प्रधानमंत्री ने तारिक रहमान ने भारत यात्रा से पहले रखी शर्तें

India-Bangladesh Relations:बांग्लादेश ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने भारत दौरे से पहले दो शर्तें रखी दी हैं। उन्होंने शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग की है। इससे लगता है कि अगले महीने ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम रहमान की भारत यात्रा पर संकट के बादल हैं।

Independence Day:स्वतंत्रता दिवस पर दुनियाभर से आई भारत को शुभकामनाएं, पुतिन-मैक्रों मे भी भेजा संदेश

Independence Day Celebration: आजादी के 80वीं सालगिरह के मौके पर पूरा भारत जश्न मना रहा है। इस मौके पर दुनियाभर से भारत को बधाई संदेश मिल रहा है। बधाई भेजने वाले में फ्रांस के राष्ट्रपति से लेकर रूस के राष्ट्रपति तक शामिल है। भारत को चीन, नेपाल और भूटान से भी शुभकामनाएं मिली हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast