Search KhabarFast

Press ESC to close

'शेख हसीना का प्रत्यर्पण करे...', बांग्लादेश प्रधानमंत्री ने तारिक रहमान ने भारत यात्रा से पहले रखी शर्तें

'शेख हसीना का प्रत्यर्पण करे...', बांग्लादेश प्रधानमंत्री ने तारिक रहमान ने भारत यात्रा से पहले रखी शर्तें

India-Bangladesh Relations:बांग्लादेश ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने भारत दौरे से पहले दो शर्तें रखी दी हैं। उन्होंने शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग की है।  इससे लगता है कि अगले महीने ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम रहमान की भारत यात्रा पर संकट के बादल हैं।

वहीं, बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने रविवार यानी 16 अगस्त को कहा कि दोनों देशों के अधिकारी कई हफ्तों से तारिक रहमान की भारत यात्रा को लेकर वार्ता कर रहे थे लेकिन, 5 अगस्त को शेख हसीना की खुली प्रेस वार्ता ने इस प्रक्रिया को बिगाड़ दिया।

बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय ने क्या कहा

बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमने इस मुद्दे पर अपना रुख साफ कर दिया है। यात्रा के लिए अनुकूल माहौल बनाने की आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमने भारत से शेख हसीना के अलावा अन्य फरार आरोपी और हादी की हत्या करने वाले आरोपियों के प्रत्यर्पण की मांग की है। हम जवाब का इंतजार कर रहे हैं।  उन्होंने कहा है कि रहमान सरकार ‘बांग्लादेश फर्स्ट’ योजना के तहत आगे बढ़ रहा है। बांग्लादेशी प्रवक्ता ने कहा कि संप्रभुता, समानता, राष्ट्रीय गरिमा, एक-दूसरे के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने के साथ रिश्ते आगे बढ़ेंगे।

भारत उच्चायुक्त ने क्या कहा

दरअसल, भारत ने पीएम तारिक रहमान को ब्रिक्स सम्मेलन में अतिरिक्त सहयोगी देश के प्रमुख के रूप में हिस्सा लेने का न्योता दिया था लेकिन, ढाका में भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश सरकार की तरफ से बताया गया कि किसी सम्मेलन में शामिल होने के बजाय पीएम रहमान अलग से भारत की यात्रा करना चाहेंगे। हालांकि, दिक्कत यह है कि उनकी सरकार इस यात्रा को शेख हसीना के प्रत्यर्पण से जोड़ रही है।                           

Also read: क्या ईरान पर होगा एकतरफा हमला? मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच नेतन्याहू का बड़ा फैसला, सैनिकों की छुट्टियां रद्द

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Independence Day:स्वतंत्रता दिवस पर दुनियाभर से आई भारत को शुभकामनाएं, पुतिन-मैक्रों मे भी भेजा संदेश

Independence Day Celebration: आजादी के 80वीं सालगिरह के मौके पर पूरा भारत जश्न मना रहा है। इस मौके पर दुनियाभर से भारत को बधाई संदेश मिल रहा है। बधाई भेजने वाले में फ्रांस के राष्ट्रपति से लेकर रूस के राष्ट्रपति तक शामिल है। भारत को चीन, नेपाल और भूटान से भी शुभकामनाएं मिली हैं।

पाकिस्तान तो पाकिस्तान है...केक पर टूटी भीड़, एक-दूसरे पर फेंकी बोतलें; यौम-ए-आजादी के नाम पर काटा जमकर बवाल

Pakistan Independence Day: पाकिस्तान और भारत की आजादी में सिर्फ 1 दिन का ही फर्क है। जहां पाकिस्तान ने कल 14 अगस्त 2026 को 79वां स्वतंत्रता दिवस (यौम-ए-आजादी) मनाया, तो वहीं, आज भारत का 80th स्वतंत्रता दिवस है। इस मौके पर देशभर में झंडे फहराए गए। लेकिन इस बीच पाकिस्तान से आजादी के जश्न की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और यूजर्स को हैरान कर रही है। दरअसल, पाकिस्तान में आजादी के जश्न के दौरान कुछ लोग जबरदस्त हंगामा करते नजर आ रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast