Search KhabarFast

Press ESC to close

लखीसराय हादसे के पीड़ित परिवार को मिलेंगे 4-4 लाख रुपए मुआवजे, घटना पर पीएम मोदी ने व्यक्त की संवेदना

लखीसराय हादसे के पीड़ित परिवार को मिलेंगे 4-4 लाख रुपए मुआवजे, घटना पर पीएम मोदी ने व्यक्त की संवेदना

Bihar News:बिहार के लखीसराय में दर्दनाक हादसा हुआ है। लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ के कारण 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं, घायलों का इलाज लखीसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं, घटना के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हादसे पर दुख जताया और मृतकों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए कहा कि लखीसराय के अशोकधाम हाल्ट पर हुई दुर्घटना के मृतकों के निकटतम आश्रितों को राज्य सरकार की तरफ से 4-4 लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा।

सीएम सम्राट ने जताया दुख

लखीसराय की घटना पर सम्राट चौधरी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदना और प्रतिबद्धता के साथ शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर से मन व्यथित है और पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने घायलों के इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्दश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है।

सरकार ने दिए जांच के आदेश

प्रदेश भाजपा प्रमुख संजय सरावगी ने कहा कि सरकार ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि जो लोग घायल हुए हैं, उन्हें उचित इलाज मिले है और प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। मगर किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही हुई तो, कार्रवाई होगी।    

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लखीसराय में हुई भगदड़ की घटना पर दुख जताया। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बिहार के लखीसराय में भगदड़ के कारण हुई जनहानि से प्रधानमंत्री बेहद दुखी हैं। प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।             

Also read: सीतामढ़ी में दिनदहाड़े गोलीबारी... 25 हजार के इनामी बदमाश के भाई की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: KCC धारकों को मिलेगा 50 हजार रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर, 5 लाख किसानों को लाभ

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों को आकस्मिक मृत्यु और दुर्घटना के कारण होने वाली स्थायी विकलांगता से उत्पन्न वित्तीय जोखिम से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से हरियाणा राज्य सहकारी अपेक्स बैंक लिमिटेड (HARCO Bank) द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) धारकों के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना (PAIS) लागू की गई है। वर्ष 2026-27 के लिए इस योजना के तहत लगभग 5 लाख पात्र KCC धारकों को एक वर्ष की अवधि के लिए 50,000 रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।

Haryana News: सिंगापुर में CM सैनी का निवेश पर फोकस, हरियाणा को बताया बेहतर विकल्प; मर्लियन डेस्क का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में आयोजित SING फोरम के फायरसाइड चैट कार्यक्रम में भाग लेते हुए प्रदेश में निवेश के अवसरों, नीतिगत सुधारों और निवेशक-अनुकूल माहौल पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यदि कोई कंपनी आने वाले समय में हरियाणा में निवेश करती है तो वे इस यात्रा को सफल मानेंगे।

Haryana News: रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, हरियाणा के किसानों को मिलेगा 515 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ

Haryana News: केंद्र सरकार द्वारा रबी 2027-28 की प्रमुख फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में की गई बढ़ोतरी से हरियाणा के किसानों को काफी लाभ होगा। वर्तमान सरकारी खरीद को आधार मानें तो एमएसपी में हुई बढ़ोतरी से राज्य के किसानों को लगभग 515 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ होने का अनुमान है। वहीं, यदि सरसों की सरकारी खरीद राज्य द्वारा निर्धारित लगभग 13 लाख टन के स्तर तक पहुंचती है, तो किसानों को मिलने वाला अतिरिक्त लाभ बढ़कर लगभग 720 करोड़ रुपये हो सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast