Search KhabarFast

Press ESC to close

Independence Day:स्वतंत्रता दिवस पर दुनियाभर से आई भारत को शुभकामनाएं, पुतिन-मैक्रों मे भी भेजा संदेश

Independence Day:स्वतंत्रता दिवस पर दुनियाभर से आई भारत को शुभकामनाएं, पुतिन-मैक्रों मे भी भेजा संदेश

Independence Day Celebration: आजादी के 80वीं सालगिरह के मौके पर पूरा भारत जश्न मना रहा है। इस मौके पर दुनियाभर से भारत को बधाई संदेश मिल रहा है। बधाई भेजने वाले में फ्रांस के राष्ट्रपति से लेकर रूस के राष्ट्रपति तक शामिल है। भारत को चीन, नेपाल और भूटान से भी शुभकामनाएं मिली हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी को बधाई संदेश भेजा। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि हम अपने मित्र देशों के लोगों के फायदे बढ़ाने के लिए रूस-भारत के रिश्ते को मजबूत रखेंगे।  

फ्रांस ने भारत को दी शुभकामनाएं  

वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि भारत के लोगों 80वां स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। चीन के राजदूत ने कहा कि भारत को 80वां स्वतंत्रता दिवस की शुभकमानएं। इसके अलावा नेपाल ने अपने संदेश में कहा कि भारत के 80वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की मित्रवत जनता तथा सरकार को शुभकामनाएं। नेपाल ने कामना करते हुए आने वाले वक्त में भारत और नेपाल के रिश्ते मजबूत होंगे। वहीं, मालदीव के राष्ट्रपति ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देता हूं। भूटान के प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरे बड़े भाई प्रधानमंत्री और भारतवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने क्या कहा

वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत को 80वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका के रिश्ते लगातार अच्छे हो रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के कारण दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊचाई मिली है। मार्क रूबियो ने रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिज, आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष सहयोग और व्यापार सहित कई क्षेत्रों के बीच हुए समझौते का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों और हिंद महासागर क्षेत्र को सुरक्षित बनाएगा।        

Also read: कोसोवो की संसद में भारी बवाल! सदन की कार्यवाही के दौरान कार्यवाहक प्रधानमंत्री पर बरसाए गए अंडे

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

इजरायल से आया PM मोदी और कैप्टन स्मित मच्छार को न्योता,मशाल प्रज्वलित करने के लिए मिला आमंत्रण

Israel Invitation: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजराइल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। नेतन्याहू ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

पोलैंड के PM डोनाल्ड टस्क ने भारत को बताया उम्मीद की किरण, प्रधानमंत्री मोदी के लिए पढ़े कसीदे; ग्लोबल भूमिका पर कही ये बात

Poland-India Relation: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को ग्लोबल अनिश्चितता के बीच भारत को 'उम्मीद की किरण' बताया और इंटरनेशनल मामलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की तारीफ़ की। उन्होंने भरोसा जताया कि भारत और पोलैंड अपनी स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और मज़बूत करेंगे।

रुबियो के भारत दौरे के बीच भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले - समझौता काफी करीब...

Trump on India-US trade deal: भारत और अमेरिका ट्रेड डील को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को भारत के साथ व्यापार समझौते को लेकर ष्टि करते हुए कहा कि दोनों देश इस समझौते के काफी करीब पहुंच चुके हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यह समझौता अब तक किए गए अन्य ट्रेड डील से अलग होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast